उद्योग मंत्री 27 को सरड़ डोगरी में वन निरीक्षण कुटीर का रखेंगे नींव पत्थर
उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर 27 जुलाई को विधानसभा के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 06:55 PM (IST)
जसवां परागपुर : उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम ठाकुर 27 जुलाई को सुबह 10 बजे सरड़ डोगरी में वन निरीक्षण कुटीर का नींव पत्थर स्थापित करेंगे। इसके बाद वह 11 बजे चपलाह में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 12 बजे बणी में जल संरक्षण तालाब के जीर्णोद्धार की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा बिक्रम ठाकुर तीन बजे डाडासीबा में निर्माणाधीन वन विश्रामगृह का निरीक्षण करने के उपरांत शाम चार बजे डडोआ में वन गृहरक्षक आवास का निरीक्षण करने के पश्चात पौधारोपण करेंगे। संसू
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें