Move to Jagran APP

इंदु गोस्‍वामी बोलीं, पीएम मोदी ने किया महिला सश‍क्‍तीकरण, भाजपा ने हमेशा नारी शक्ति को उचित स्‍थान दिया

Himachal BJP Woman Cell भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के अंतिम दिन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्‍य इंदु गोस्वामी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राशिमधर सूद ने की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 02:20 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 02:20 PM (IST)
इंदु गोस्‍वामी बोलीं, पीएम मोदी ने किया महिला सश‍क्‍तीकरण, भाजपा ने हमेशा नारी शक्ति को उचित स्‍थान दिया
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में इंदु गोस्वामी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal BJP Woman Cell, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के अंतिम दिन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्‍य इंदु गोस्वामी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राशिमधर सूद ने की। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकाप्टर हादसे में निधन होने से हर वर्ग के लोग शोक में डूबे हुए हैं। जनरल बिपिन रावत को महिला मोर्चा द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए इंदु गोस्वामी ने कहा असम, दिल्ली और चंडीगढ़ में संगठन का काम कर शिमला आई हूं।

loksabha election banner

गोस्वामी ने कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, आज हमारे 18 करोड़ सदस्य हैं इस पार्टी का सदस्य होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के लाभ मिलता है और अनेकों विषयों की जानकारी प्राप्त होती है, जिससे आप विपक्षी दलों का सामना कर सकती है।

उन्होंने कहा भाजपा जब जब सत्ता में आई है, तब महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।

महिलाएं पूर्व में समाजिक रूप से शशक्त थी पर आरक्षण के बाद सही माइने में राजनीतिक सशक्तीकरण हुआ। राजनीति में आने के बाद महिलाओं की निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी बड़ी है।  उन्होंने कहा की कांग्रेस ने महिलाओं का सशक्तीकरण किया होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश मे शौचालय नहीं बनने पड़ते, प्रधानमंत्री ने जनधन योजना के अंतर्गत 24 करोड़ महिलाओं के खाते खुले और कांग्रेस इस योजना का मजाक उड़ाती है।

उन्होंने कहा पूरे देश मे भाजपा ने उज्वला योजना के अंतर्गत 8 करोड़ गैस कनेक्शन महिलाओं को उपलब्ध करवाए और प्रदेश में गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत 291000 गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए।

उन्होंने कहा की कांग्रेस ने किसी भी वर्ग का सशक्तीकरण नहीं किया केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया।

कांग्रेस झूठ बोलने में परिपक्व है और झूठे आंकड़ों पर जनता को गुमराह करती है। सही मायने में हमारी मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण किया है, आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हैं जो महिलाओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा नारी शक्ति को उचित स्थान दिया है, इस कारण समय समय पर महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.