सीयू का संस्कृत विभाग अन्य विवि के लिए बनेगा आदर्श : अग्निहोत्री
जागरण संवाददाता धर्मशाला संस्कृत से ही भारतीय संस्कृति सुरक्षित है। यह व्याख्यान माला समाज मे
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : संस्कृत से ही भारतीय संस्कृति सुरक्षित है। यह व्याख्यान माला समाज में संस्कृत विषय के ज्ञान में वृद्धि करेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय का संस्कृत विभाग सभी विषय संस्कृत भाषा के माध्यम से अध्ययन करा कर अन्य विश्वविद्यालयों के लिए आदर्श प्रस्तुत करेगा।
यह बात केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. केसी अग्निहोत्री ने संस्कृत दिवस पर संवाद व्याख्यान माला के दौरान कही। 'सर्व वेदांत प्रसिद्धयति' विषय पर गुजरात विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर कमलेश चौकसे ने विचार रखे। ऑनलाइन व्याख्यान माला में विभाग के सभी प्राध्यापकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुराग भट्ट के वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। डॉ. रणजीत कुमार ने अतिथियों का परिचय करवाया। संस्कृत विभाग अध्यक्ष डॉ. बृहस्पति मिश्र ने कार्यशाला का उद्देश्य बताया। कुलपति ने संस्कृत भाषा में विचार रखे। मुख्य अतिथि कमलेश चौकसी ने संस्कृत भाषा में व्याख्यान दिया।