हरोली में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने कर ली आत्महत्या, गांव के ही युवक से नाजायज संबंध का आरोप
Wife Illegitimate relationship पत्नी से झगड़े के बाद 34 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। युवक की पत्नी पर बेबफाई करने का आरोप है। पुलिस ने युवक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हरोली, जेएनएन। पत्नी से झगड़े के बाद 34 वर्षीय युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। युवक की पत्नी पर बेबफाई करने का आरोप है। पुलिस ने युवक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक की माता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा सोमवर की रात को उनकी बहु बिना बताए घर से चली गई थी और रात को देर से घर लौटी। इसके बाद जब उसके देरी से घर पहुंचने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह गांव के एक युवक के साथ कहीं गई थी। इस बीच घर में कलेश भी हुआ। मृतक की माता ने आरोप लगाया कि उसकी बहु के गांव के एक लड़के के साथ नाजायज संबंध थे, ऐसे में उनका बेटा बहुत परेशान था।
पत्नी के कथित चरित्रहीन होने के कारण उसने बाथड़ी गांव के प्राचीन कुएं में कूदकर जान दे दी। इससे पहले इस युवक की गांव के लोगों ने काफी तलाश भी की, लेकिन बाद में उसका शव कुएं से बरामद हुआ। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और युवक के शव को कुएं से बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम का भी सहारा लिया। इस बीच पुलिस ने मृतक की माता की शिकायत के आधार पर युवक की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सभी पहुलओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।