Move to Jagran APP

दीपावली पर यात्रियों की मांग अनुसार चलाई जाएंगी एचआरटीसी बसें, दो दिन इन रूटों पर दौड़ेंगी स्‍पेशल बसें

HRTC Bus Service on Diwali दिल्ली-चंडीगढ़ व बद्दी के लिए आज से स्पेशल बसें चलेंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों को दीपावली पर यह विशेष सुविधा दे रहा है। यह स्पेशल बसें दो व तीन नवंबर को चलेंगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 06:35 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 06:58 AM (IST)
दीपावली पर यात्रियों की मांग अनुसार चलाई जाएंगी एचआरटीसी बसें, दो दिन इन रूटों पर दौड़ेंगी स्‍पेशल बसें
दिल्ली-चंडीगढ़ व बद्दी के लिए आज से स्पेशल बसें चलेंगी।

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। HRTC Bus Service on Diwali, दिल्ली-चंडीगढ़ व बद्दी के लिए आज से स्पेशल बसें चलेंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों को दीपावली पर यह विशेष सुविधा दे रहा है। यह स्पेशल बसें दो व तीन नवंबर को चलेंगी। एचआरटीसी का धर्मशाला डिपो दो नवंबर को दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए कुल छह बसें चलाएगा। जिनमें चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए तीन-तीन सामान्य बसें शामिल हैं। वहीं तीन नवंबर को कुल नौ बसें चलाई जाएंगी। इनमें आठ सामान्य बसें हैं, जबकि एक वोल्वो शामिल रहेगी। तीन नवंबर को चलाई जाने वाली स्पेशल बसों में चंडीगढ़ व बद्दी के लिए दो-दो सामान्य बसें, जबकि दिल्ली के लिए चार सामान्य बसों के अलावा एक वोल्वो भी शामिल की गई है।

loksabha election banner

वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ एचआरटीसी बसें भी बढ़ा रहा है। स्पेशल बसों को लेकर एचआरटीसी ने आनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है और मैक्लोडगंज, धर्मशाला व कांगड़ा में काउंटरों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि यदि कोई यात्री काउंटर पर भी जाकर सीटों की बुकिंग करवा सकता है।

एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया दीपावली पर इस बार स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। दो और तीन नवंबर के लिए बसों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। मौके पर यात्रियों की मांग अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दीपावली उत्सव पर दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी में नौकरी करने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए घर आते हैं। ऐसे में इन दिनों उन्हें बस सुविधा नहीं मिल पाती है। एचआरटीसी की यह प्राथमिकता रहेगी कि कोई भी यात्री परेशान न हो और उन्हें बस सुविधा मिले। इसीलिए स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.