Move to Jagran APP

महिलाओं का किराया आधा होते ही बढ़ी HRTC की आय, इतने लाख का हुआ फायदा

HRTC Income हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) का महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट देना लाभदायक रहा। एक ही दिन में निगम की आय सात लाख बढ़ गई। छूट के पहले दिन 30 जून को निगम को दैनिक कमाई 2.01 करोड़ हुई थी।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 08:00 AM (IST)
महिलाओं का किराया आधा होते ही बढ़ी HRTC की आय, इतने लाख का हुआ फायदा
महिलाओं का किराया आधा होते ही बढ़ी HRTC की आय।

शिमला, राज्य ब्यूरो। HRTC Income, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) का महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट देना लाभदायक रहा। एक ही दिन में निगम की आय सात लाख बढ़ गई। छूट के पहले दिन 30 जून को निगम को दैनिक कमाई 2.01 करोड़ हुई थी, जोकि पहली जुलाई को 2.08 करोड़ पहुंच गई। यानी एक दिन के अंतराल में निगम को सात लाख अधिक लाभ हुआ। माना जा रहा है कि महिलाओं ने निगम की बसों में अधिक संख्या में यात्रा की। इस कारण आया बढ़ी।

prime article banner

जून में निगम को कुल 73 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यदि इसमें से तेल का 42 करोड़ रुपये का खर्च निकाल दिया जाए तो कर्मचारियों के वेतन के लिए मासिक 42-43 करोड़ रुपये की आवश्यकता रहती है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि एक दिन में मामूली आय बढ़ी है। अब मानसून शुरू हो गई है, इस दौरान अपेक्षाकृत दैनिक आय कम होती है।

मानसून में होगी आय कम

हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। इन तीन माह में निगम की कमाई में कमी आती है। निगम को सर्वाधिक आय अप्रैल से लेकर जून माह तक होती है।

दैनिक तेल खर्च 1.37 करोड़

निगम की बसों में तेल का दैनिक खर्च 1.37 करोड़ रहता है और मासिक 42 करोड़ से अधिक पहुंच जाता है। परिवहन निगम प्रबंधन को डीजल खरीद के लिए तेल कंपनियों को अग्रिम भुगतान करना होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.