Move to Jagran APP

कंडक्‍टर भर्ती में आएगी पारदर्शिता, 598 पदों पर कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी भर्ती

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में कंडक्टरों की भर्ती अब कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से की जाएगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 01:07 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 04:25 PM (IST)
कंडक्‍टर भर्ती में आएगी पारदर्शिता, 598 पदों पर कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी भर्ती
कंडक्‍टर भर्ती में आएगी पारदर्शिता, 598 पदों पर कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से होगी भर्ती

शिमला, रमेश सिंगटा। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में कंडक्टरों की भर्ती अब कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार और एचआरटीसी ने यह कदम उठाया है। आयोग के माध्यम से कंडक्टर पहली बार चयनित होंगे। इससे भर्ती पर विवाद भी नहीं उठेगा। पहले ज्यादातर भर्तियां सवालों और जांच के दायरे में रही हैं। एचआरटीसी में 693 कंडक्टर भर्ती होंगे। इनमें से 598 पदों को कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। 95 पूर्व सैनिक कल्याण निगम हमीरपुर, खेल कोटे के तहत युवाएं सेवाएं खेल विभाग के जरिए भरे जाएंगे। निगम ने इसके लिए आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। अगले पांच-छह माह के भीतर नए कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

loksabha election banner

जमा दो होगी शैक्षणिक योग्यता

कंडक्टर बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो होगी। कंडक्टर का लाइसेंस और फिजिकल फिटनेस का सर्टिफिकेट भी अनिवार्य होगा। शारीरिक रूप से अक्षम युवा भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। लाइसेंस मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से बनेंगे। स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण होगा। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि हादसा होने पर कंडक्टर घायलों को प्राथमिक उपचार मुहैया करवा सके।

नहीं होगा इंटरव्यू

लिखित परीक्षा में मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू नहीं होगा। 15 अंक अकादमिक रिकॉर्ड, अनुभव, बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने, खेल में अव्वल रहने आदि के होंगे। पहले से तय है कि ये अंक किन-किन दस्तावेजों के होंगे।

इंटरव्यू में भेदभाव की आती थी शिकायतें

पहले कंडक्टर भर्ती में इंटरव्यू में ही भाई-भतीजावाद होता था। 2003-04 की भर्ती की अभी भी जांच चल रही है। तबकेरिट की पूरी तरह से अनदेखी हुई। एक ही क्षेत्र विशेष के लोगों को चयनित किया गया। कोर्ट के आदेश पर भर्ती में बरती गई धांधलियों की जांच शिमला पुलिस कर रही है।

जांच के दायरे में 2016-17 की भर्ती

2016-17 यानी पूर्व कांग्रेस के कार्यकाल की कंडक्टर भर्ती भी जांच के दायरे में आ गई है। यह मामला मानसून सत्र में विधायक रमेश धवाला ने प्रमुखता से उठाया था।

693 पदों पर कंडक्टरों की भर्ती होगी। ज्यादातर पद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरे जाएंगे। एचआरटीसी कोई भर्ती एजेंसी नहीं है। अब पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। -डॉ. नवीन कपलस, महाप्रबंधक प्रशासन एचआरटीसी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.