Move to Jagran APP

Video : चंबा के साच पास में हिमस्खलन की चपेट में आई HRTC बस, छह सवारियां घायल, एक की मौत

Avalanche in Sach Pass चंबा जिले के कबायली क्षेत्र पांगी के साच पास के करीब हिमस्खलन के साथ पत्थर गिरने से एचआरटीसी बस में बैठी छह-सात सवारियां घायल हुई हैं। साच पास से 500 मीटर दूर बैरगढ़ की ओर पत्थर गिरने से बस सड़क से उतरते बाल-बाल बची है।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 09:52 PM (IST)
Video : चंबा के साच पास में हिमस्खलन की चपेट में आई HRTC बस, छह सवारियां घायल, एक की मौत
चंबा के साच पास में हिमस्खलन की चपेट में आई HRTC बस।

चुराह/पांगी/तीसा, जागरण टीम। Avalanche in Sach Pass, चंबा-किलाड़ मार्ग पर रविवार दोपहर साच पास में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस व तीन अन्य वाहनों पर पहाड़ी से हिमखंड व चट्टानें गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह घायल हो गए। एसडीएम चुराह ने बताया कि मृतक के स्वजन को घायलों को फौरी राहत दी गई है।

loksabha election banner

चंबा-किलाड़ वाया साच पास रूट की बस रविवार सुबह पांगी से चंबा के लिए निकली थी। दोपहर में साच पास के निकट बस, बोलेरौ कैंपर जीप, कैंटर व ट्रक पर हिमखंड व चट्टानें गिरीं। बस सड़क से बाहर निकल कर खाई की ओर लटक गई। कैंटर भी खाई में गिरने से बाल-बाल बचा। हादसे में चुराह तहसील के डाकघर जसौरगढ़ के दियोड़ा गांव निवासी 42 वर्षीय योगराज पुत्र रघुवीर की मौत हो गई। योगराज एक अन्य निजी वाहन में सवार थे और अन्य लोगों के साथ सड़क से पत्थर हटा रहे थे। उसी दौरान वह हिमखंड व चट्टानों की चपेट में आ गए। इससे योगराज व उनके बेटे समेत सात यात्री घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने कुछ घायलों को एक वाहन से अस्पताल भिजवाया। अन्य घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। योगराज की तीसा अस्पताल में मौत हो गई। तीन घायल तीसा अस्पताल में भर्ती हैं जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रेफर किया गया। तीसा प्रशासन के अधिकारी व पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था, जिसमें उपमंडल अधिकारी रजनीश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विशाल चोपड़ा तथा सहायक अभियंता महेंद्र ठाकुर शामिल थे।

अजय कुमार यादव, आवासीय आयुक्त, पांगी।

ये हुए घायल

मोहन लाल पुत्र जालम चुराह चंबा

तुलसी राम उर्फ मनी पुत्र अचला गांव लडणा

विशेष पुत्र विजय कुमार लुधियाना

नीतू पत्नी टेक चंद कठवाड़

चरण सिंह पुत्र कर्म सिंह शरयूंडा थनेईकोठी व नागेश कुमार पुत्र बाल किशन ओबडी चंबा

पहले उतार दिए थे बस से यात्री

एचआरटीसी की बस में 15 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ यात्रियों को चालक ने पहले ही उतार दिया था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क की हालत खराब है। चालक ने कुछ यात्रियों को पहले ही उतार दिया था। बस से उतरे यात्री खस्ताहाल मार्ग को पार कर रहे थे कि हिमखंड गिर गया।

टायर फटने से कार पहाड़ी से टकराई, बुजुर्ग की मौत

मंडी-कङ्क्षटडी-बजौरा मार्ग में कमांद के पास सड़क दुर्घटना में एक 74 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। द्रंग के एक परिवार के पांच सदस्य अपने ईष्ट देवता के मंदिर कटौला सुहड़ा गए हुए थे। जहां माथा टेकने बाद वापस घर लौट रहे थे। कमांद के समीप घोड़ा चौक के पास अचानक टायर फटने से कार पहाड़ी से जा टकराई। घटना में 74 वर्षीय सुंदर लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी पत्नी को आंशिक चोटें आईं, जबकि अन्य सदस्य सुरक्षित रहे। सुंदर लाल और उनकी पत्नी को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व मंत्री कौल ङ्क्षसह ठाकुर भी घटना का पता चलते ही जोनल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे पर शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई। पद्धर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने बाद शव स्वजन के सुपुर्द किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.