सुलह के जमूला में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग घायल
नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे हिमाचल परिवहन निगम की लो फ्लोर बस (एचपी 68 5246) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नगरोटा बगवां डिपो की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी।
नगरोटा बगवां, संवाद सहयोगी। नगरोटा बगवां के साथ लगते सुलह विधानसभा क्षेत्र के जमूला में शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे हिमाचल परिवहन निगम की लो फ्लोर बस (एचपी 68 5246) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नगरोटा बगवां डिपो की यह बस नगरोटा से धीरा जा रही थी। बस में कुल 35 सवारियां थीं। इनमें से 10 लोग घायल हो गए, जिन्हेंं उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां लाया गया। हालांकि घायलों में एक-दो को छोड़कर कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं, लेकिन इस अस्पताल की एक्सरे मशीन की बैटरियां खराब होने के कारण सभी घायलों को ऐहतियातन मेडिकल कालेज टांडा भेज दिया गया है।
बस के चालक ने बताया कि बस का एयर प्रेशर शून्य होने की वजह से ब्रेक फेल हो गई। इसलिए बस को गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी की तरफ ले गया।
उधर, नगरोटा अस्पताल में स्थानीय विधायक अरुण कुमार कूका ने घायलों का हाल जाना और उन्हेंं टांडा भेजने का इंतजाम किया।
पक्का परोह में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते पक्का परोह में कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान अजय कुमार पुत्र गुलजारी लाल व राजेश कुमार पुत्र दर्शन ङ्क्षसह निवासी अंदौरा के रूप हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर आरोपित कार चालक प्रेमदास निवासी धंधड़ी के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर बाद अजय कुमार व राजेश कुमार पक्का परोह स्थित एक मिठाई की दुकान से सामान लेने के बाद बाइक पर घर की ओर जाने लगे तो ऊना की तरफ से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने के कारण बाइक सवार उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय दुकानदारों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। यहां पर अजय कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया, लेकिन स्वजन उसे होशियारपुर के किसी निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
उधर, थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे के संबंध में शिकायत मिलने के पश्चात आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।