विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPBOSE 10th Result Topper: मिलिए, हिमाचल बोर्ड की टॉपर से, अनमोल ने किस तरह पाई सफलता? मोबाइल से रखी दूरी

By Rajinder DograEdited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 10 May 2026 02:43 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2026 03:12 PM (IST)

HPBOSE 10th Result Topper, अनमोल ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 99.86% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाकर सफलता हासिल की।

HighLights

  1. अनमोल ने 10वीं बोर्ड में 99.86% अंक प्राप्त किए।

  2. मोबाइल से दूरी बनाकर प्रतिदिन 5 घंटे पढ़ाई की।

  3. शिक्षिका बनकर शिक्षा क्षेत्र में अपनी सेवाएँ देना चाहती हैं।

राजेंद्र डोगरा, धर्मशाला। HPBOSE 10th Result Topper, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की मेरिट में अनमोल ने पहला स्थान हासिल किया है। अनमोल रोजाना पांच घंटे पढ़ाई को देती थी। आधुनिक युग में भी मोबाइल से दूरी बनाते हुए पूरा ध्यान पढ़ाई पर दिया। बकौल अनमोल, जब भी किसी विषय में कुछ समझ न आता तो शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला और उस विषय में भी निपुण हो गई।

अनमोल के घर में बेहतर पढ़ाई का माहौल है, उसके पिता शिक्षक हैं व माता भी पहले शिक्षिका रही हैं और अब गृहिणी हैं।

700 में से सिर्फ एक अंक कम

अनमोल जिला कांगड़ा के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा हैं। उनका जन्म मनियाडा निवासी रोहित कुमार व प्रियंका के घर पहली जनवरी, 2011 को हुआ। अनमोल ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में 700 में से 699 अंक प्राप्त किए हैं, जोकि 99.86 प्रतिशत हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्ची का स्वागत किया गया और उसके सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।

टीचर बनना चाहती हैं अनमोल, इन्हें दिया सफलता का श्रेय

बकौल अनमोल, वह टीचर बनकर शिक्षा क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना चाहती हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों को दिया है। वह दसवीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में टॉप पर आने पर गौरवांवित महसूस कर रही हैं। 

: यहां क्लिक करके देखें रिजल्ट

बताया सफलता का राज

अनमोल के मुताबिक उन्होंने मोबाइल से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी जबकि हरेक दिन पांच घंटे से ज्यादा समय पढ़ाई पर क्रेंद्रित किया है। यही उनकी सफलता का राज है। हालांकि इस सफलता के पीछे स्कूल शिक्षकों का पूरा योगदान रहा जब भी उन्हें कोई समस्या पेश आई तो शिक्षकों ने उनका मार्गदर्शन किया। जिससे उन्हें कभी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result 2026: कांगड़ा की अनमोल 699 अंक लेकर स्टेट टॉपर, 83% पास; फेल छात्रों को पहली बार विशेष अवसर

यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result Toppers: ऊना के सरकारी स्कूल का कमाल, मेरिट में सेकंड रैंक पर आए दो बच्चे