विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HP Board 12th Result: मेरिट में बेटियों और सरकारी स्कूलों का दबदबा, किस जिले से सबसे ज्यादा विद्यार्थी सूची में?

By Neeraj Vyas Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 04 May 2026 05:00 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 की बारहवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें 92.02 प्रतिशत छात्र पास ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के रिजल्ट में बेटियों और सरकारी स्कूलों का दबदबा रहा है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के रिजल्ट में बेटियों और सरकारी स्कूलों का दबदबा रहा है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बारहवीं कक्षा का परिणाम 92.02 प्रतिशत रहा, बेटियों का शानदार प्रदर्शन।

  2. मेरिट सूची में 76 में से 60 स्थानों पर छात्राओं का कब्जा।

  3. सरकारी स्कूलों ने 42 स्थान झटके, कांगड़ा जिले का दबदबा।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को मार्च 2026 में संचालित की बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया, इसमें बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। बेटियों ने अपने हिस्से का आसमान छुआ है। परीक्षा का परिणाम 92.02 प्रतिशत रहा है, जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले 8.86 प्रतिशत अधिक है।

 81109 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, 74637 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 3071 को कंपार्टमेंट जबकि 3352 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम 92.02 प्रतिशत रहा।  

मेरिट में कुल 76 विद्यार्थी, 60 बेटियां

ओवरआल मेरिट सूची में 76 विद्यार्थी शामिल हैं, इनमें से से 60 स्थानों पर छात्राओं और 16 स्थानों पर छात्रों ने कब्जा किया है। मेरिट में निजी स्कूल 34 तो 42 सरकारी स्कूलों ने कब्जा जमाया है।

पिछले साल के मुकाबले 8.86 प्रतिशत बेहतर रहा रिजल्ट

पिछले साल 2025 में बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 83.16 प्रतिशत रहा था, जबकि इस बार का परीक्षा परिणाम 92.02 प्रतिशत रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले 8.86 प्रतिशत परिणाम में वृद्धि हुई है। जबकि वर्ष 2024 में बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 74.5 प्रतिशत था।

कांगड़ा जिला ने झटके मेरिट में 76 में से 19 स्थान

कांगड़ा जिला ने मुख्य मेरिट सूची के 76 में से 19 स्थान झटके हैं, जबकि 14 स्थान हासिल करने के साथ ऊना दूसरे व 11 स्थान हासिल कर मंडी तीसरे स्थान पर रहा है, जबकि इसके अलावा हमीरपुर को 8, बिलासपुर व चंबा पांच-पांच, सिरमौर व सोलन चार-चार और शिमला व कुल्लू ने तीन-तीन स्थान झटके हैं।

यह भी पढ़ें: HPBOSE 12th Result: किसान की बेटी आरुषि मेरिट में दूसरे नंबर पर, खेत और घर में काम के साथ पढ़ाई कर पाया मुकाम

यह भी पढ़ें: HP Board 12th Result: मेरिट में आई वैशाली को डिप्टी CM ने वीडियो कॉल कर दी बधाई, पूछा- इतने नंबर कैसे लाते हो?