कुलदीप राठौर बोले, हम कार्यकर्ताओं की नजर अंदाजगी से कमजोर हुए; संगठन में अच्छे लोग ही रहेंगे Kangra News
कुलदीप ने कहा हम कमजोर हुए तो कार्यकर्ताओं की नजर अंदाजगी से। कार्यकर्ता दफ्तर छोड़ फील्ड में जाए कमेटियां भी गठित होंगी।
धर्मशाला, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मशाला उपचुनाव की तैयारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कुलदीप ने कहा हम विकास की बात करते रहे, मोदी लोगों को मुद्दे से भटकाते रहे। कुलदीप ने कहा मैंने आकलन किया है निचले स्तर पर हमारा संगठन कमजोर है। कांग्रेस की सूरत बदलेगी, संगठन की गतिविधियों में बदलाव आएगा। वीरभद्र सिर्फ सुधीर और मुकेश की बात सुनते हैं, लोगों तक फैलाई गई बातें। हम अभी भी विकास के नाम पर और वोट मांग सकते हैं। कांग्रेस को हमारे ही नेता कमजोर करते आए हैं। लोकसभा चुनाव में हारने के बाद आत्ममंथन की जरूरत है। कुलदीप ने कहा सुधीर जी आपके पास मौका है, बताओ और साबित करो खुद को। कुलदीप ने कहा हम कमजोर हुए तो कार्यकर्ताओं की नजर अंदाजगी से। कार्यकर्ता दफ्तर छोड़ फील्ड में जाए, कमेटियां भी गठित होंगी। कुलदीप ने कहा चापलूस लोग सुधर जाएं। कार्यकर्तओं को छंटनी हो रही है, अब सिर्फ अच्छे लोग रहेंगे, जो जाना चाहता है जाओ और दोबारा रास्ते बंद मिलेंगे। जयराम से कमजोर आज दिन तक कोई सीएम नही रहा।
सोशल मीडिया से दूर रहें कार्यकर्ता : सुधीर शर्मा
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला कांग्रेस की बैठक में कहा अब हालात बदलने का मौका है। कुछ हमारे लोग भी भाजपा की बातों में आ गए हैं। सुधीर ने कहा हमने काम शुरू कर दिया है व हम घर-घर जाएंगे। कार्यकर्ता फेसबुक और वाट्सएप से बचें। सोशल मीडिया से दूर रहे, धरातल में काम करें। लोगों को गुमराह करने वाले अपने लोग भी सुधर जाएं।
धर्मशाला को सुधीर शर्मा की जरूरत : मुकेश
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा उपचुनाव की शुरुआत हो गई है, सुधीर शर्मा को बधाई आपके कार्यकर्ताओं में जोश है। यह काग्रेस को पुनः स्थापित करने का बहुत बड़ा मौका है। मुकेश ने कहा राजेश मेहता रूठों को बुलाओ, साथ लेने ही पड़ेंगे। मुझसे लेकर वीरभद्र सिंह भी रूठों को मनाएंगे। धर्मशाला को सुधीर की जरूरत है, जोड़ने की राजनीति करेंगे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप