Move to Jagran APP

हिमाचल युवा कांग्रेस को इसी महीने मिलेगा नया अध्यक्ष, साक्षात्कार के आधार पर होगा फैसला, पढ़ें खबर

Youth Congress Election हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (युकां) को इसी महीने नया अध्यक्ष मिल सकता है। युवा कांग्रेस चुनावों के लिए चली प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। चुनाव के लिए 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चला था।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 04:15 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 04:15 PM (IST)
हिमाचल युवा कांग्रेस को इसी महीने मिलेगा नया अध्यक्ष, साक्षात्कार के आधार पर होगा फैसला, पढ़ें खबर
हिमाचल युवा कांग्रेस को इसी महीने नया अध्यक्ष मिल सकता है।

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (युकां) को इसी महीने नया अध्यक्ष मिल सकता है। युवा कांग्रेस चुनावों के लिए चली प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। चुनाव के लिए 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चला था। इसमें साढ़े तीन लाख के करीब युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली थी। युवा कांग्रेस ने सदस्यता अभियान के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। जितने नए सदस्य बने थे, उनके दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। इसमें देखा जा रहा है कि सदस्यता लेते वक्त जो दस्तावेज दिए हैं क्या वह पूरे हैं, उसमें कोई जानकारी अधूरी तो नहीं है। सदस्यता शुल्क सभी का जमा हुआ है या नहीं। सत्यापन का कार्य अभी आधे से ज्यादा बचा हुआ है। 10 अक्टूबर तक इस सारी प्रक्रिया को पूरा कर दिया जाएगा। 12 अक्टूबर से आवेदनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू होगी। इस के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

loksabha election banner

दिल्ली में साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए इस बार प्रक्रिया पूरी तरह बदल गई है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी और संगठन में दी गई सेवाओं के आधार पर ही अध्यक्ष बनाया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को साक्षात्कार के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा। हर प्रत्याशी की संगठन में दी गई सेवाओं को देखा जाएगा। कब से वह संगठन के साथ जुड़ा है। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में कार्य किया है। इसी के आधार पर अध्यक्ष बनाया जाएगा।

कार्यकारिणी में महिला शक्ति का रहेगा दबदबा

युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी में 30 सदस्य होंगे। अभी 41 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, इनमें 15 महिलाएं हैं। महिलाओं के लिए कुछ पद आरक्षित भी रखे गए हैं। युवा कांग्रेस चुनाव में इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन थी। सबसे ज्यादा सदस्य जोडऩे वाले को अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जाएगा।

इसी महीने होगा कार्यकारिणी का गठन

युवा कांग्रेस के पीआरओ मुशर्रफ अली का कहना है सदस्यता अभियान के सत्यापन का कार्य चला हुआ है। इसके बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू होगी। इस महीने के अंत तक कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.