Himachal Weather Update: हिमाचल में अब धुंध बढ़ाने लगी परेशानी, चार जिलों के लिए चेतावनी जारी
Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। बारिश व बर्फबारी न होने के बीच अब नई आफत सामने आ गई है। प्रदेश के मैदानी जिलों में अब धुंध छाने लगी है। मौसम विभाग ने चार जिलाें में धुंध छाने की चेतावनी जारी की है।
शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। बारिश व बर्फबारी न होने के बीच अब नई आफत सामने आ गई है। प्रदेश के मैदानी जिलों में अब धुंध छाने लगी है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी व ऊना जिला में धुंध छाने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कांगड़ा के निचले इलाकों में भी यह समस्या रहेगी। सुबह-शाम धुंध से अधिक परेशानी होगी। ऐसे में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। विभाग ने चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अधिकतम तापमान में गिरावट
रविवार को भी प्रदेश में चटक धूप खिली रही। इसके बावजूद कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शिमला के नारकंडा में अधिकतम तापमान में 3.2, मंडी में 2.7 और शिमला में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, ऊना में शिमला से ज्यादा ठंड
प्रदेश में दिन में तेज धूप और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, शिमला की तुलना में सुंदरनगर, ऊना व अन्य स्थानों पर कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में अब भी 35 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें लाहुल स्पीति में 29, कांगड़ा, कुल्लू व चंबा में दो-दो सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 9.1, 18.6
- सुंदरनगर, 2.0, 25.6
- भुंतर, 3.0, 23.8
- कल्पा, 1.4, 16.8
- धर्मशाला, 9.4, 24.0
- ऊना, 5.7, 28.2
- नाहन, 12.2, 23.0
- केलंग, -3.3, 10.2
- सोलन, 3.9, 25.0
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: हिमाचल में धूप खिलने से दिन में ठंड से राहत, दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा तापमान