Move to Jagran APP

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक

Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में रात से लगातार हो रही बारिश सुबह भी जारी है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान प्रदेश में भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है पांच जिलों में बाढ़ को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

By JagranEdited By: Rajesh Kumar SharmaPublished: Sun, 25 Sep 2022 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 07:55 AM (IST)
Himachal Weather: हिमाचल में आज भी कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक
हिमाचल प्रदेश में मौसम आज भी कड़े तेवर दिखाएगा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में मौसम आज भी कड़े तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान प्रदेश में भारी वर्षा होने का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पांच जिलों में बाढ़ को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी शिमला, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा व मंडी जिला के लिए है। ताजा हिमपात के बाद मनाली-लेह मार्ग बंद कर दिया है। शनिवार को भी रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला व अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ। मंडी व कांगड़ा जिला के अधिकतर स्थानों पर दिनभर हल्की वर्षा जारी रही। इससे तापमान में गिरावट आई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

loksabha election banner

24 घंटे के दौरान नाहन में 46.5, शिमला में 22.9, सोलन में 18, ऊना में 16 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में हो रही लगातार वर्षा व हिमपात के कारण अधिकतम तापमान में दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। प्रदेश में 69 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। 398 ट्रांसफार्मर खराब हैं।

वहीं, शिमला जल प्रबंधन निगम को पानी की आपूर्ति देने वाले चाबा पंप हाउस में भूस्खलन के बाद सुरक्षा दीवार गिर गई। इस कारण पंप हाउस में पानी भर गया और भवन को खतरा पैदा हो गया है। सिरमौर जिला में नाहन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग बनेठी के पास भूस्खलन से करीब दो घंटे बाधित रहा। जिला सोलन में कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर पत्थर गिरते रहे।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 14.8, 18.3
  • सुंदरनगर, 19.6, 24.4
  • भुंतर, 17.9, 21.6
  • कल्पा, 10.2, 14.3
  • धर्मशाला, 17.2, 23.0
  • ऊना, 22.0, 27.4
  • नाहन, 20.9, 20.9
  • केलंग, 9.3, 14.3
  • सोलन, 17.6, 21.2

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.