Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में आज मौसम ने बदली करवट, दो दिन बारिश की संभावना
Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश मे आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। जिला कांगड़ा के अधिकतर भागों में सुबह ही तेज हवाएं चलीं। आसमान में बादल छाए हुए हैं ऐसे में बारिश की संभावना बढ़ गई है।
शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Weather Update, हिमाचल प्रदेश मे आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। जिला कांगड़ा के अधिकतर भागों में सुबह ही तेज हवाएं चलीं। आसमान में बादल छाए हुए हैं, ऐसे में बारिश की संभावना बढ़ गई है। दो दिनों के दौरान कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को भी अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन राज्य के किसी भी हिस्से में मौसम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि तीन दिनों के दौरान बारिश होने की उम्मीद है। एक दिन निकल गया है और अगले दो दिन के दौरान बारिश हो सकती है। केलंग में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 12 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
गेहूं की फसल प्रभावित
राज्य के पहाड़ी हिस्सों में गर्मी बढऩे से गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। जमीन में नमी न होने के कारण गेहूं में दाना विकसित नहीं हो पाया है। इससे किसानों के सामने चिंता खड़ी हो गई है। मौसम में आगामी दिनों के दौरान किसी प्रकार का विशेष बदलाव होने की संभावना कम देखी जा रही है। प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व ऊना में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
साचपास एक सप्ताह में होगा बहाल
जिला चंबा में पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला साचपास एक सप्ताह में छोटे वाहनों के लिए बहाल हो जाएगा। करीब पांच किलोमीटर हिस्से से बर्फ हटाई जानी बाकी है। 75 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटाई जा चुकी है।
राज्य में तापमान की स्थिति
- शहर न्यूनतम अधिकतम
- शिमला, 17.3, 26.2
- सुंदरनगर, 14.0, 36.4
- भुंतर, 10.3, 33.9
- कल्पा, 5.0, 22.4
- धर्मशाला, 19.4, 35.2
- ऊना, 19.2, 41.4
- नाहन, 22.9, 34.6
- केलंग, 2.5, 16.8
- पालमपुर, 18.2, 30.1
- सोलन, 14.2, 33.5
- मनाली, 8.8, 24.6
- कांगड़ा, 18.0, 36.5
- मंडी, 15.5, 36.6
- बिलासपुर, 21.0, 38.0
- हमीरपुर, 15.3, 35.7
- चंबा, 14.3, 34.0
- डलहौजी, 16.6, 23.1
- कुफरी, 14.5, 20.1