Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: दशहरा के बाद ही बादल बरसने की संभावना, दिन में बढ़ रहा तापमान, रात को ठंड

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में नवरात्र व दशहरा के बाद ही बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 07:31 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 07:31 AM (IST)
Himachal Weather Update: दशहरा के बाद ही बादल बरसने की संभावना, दिन में बढ़ रहा तापमान, रात को ठंड
हिमाचल प्रदेश में नवरात्र व दशहरा के बाद ही बादल बरसेंगे।

शिमला, धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में नवरात्र व दशहरा के बाद ही बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। ऐसे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सुंदरनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में उमस बढ़ी है, लेकिन रातें ठंडी हुई हैं।

loksabha election banner

बरसात थमने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की आमद एकाएक बढ़ गई है। मौसम साफ होने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढऩे लगा है, जिससे सैलानी हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं। दशहरे की छुट्टियों के कारण देवभूमि हिमाचल पर्यटकों से गुलजार हो गई है। ऐसे में इन दिनों होटल पैक हो गए हैं। बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से सैलानी हिमाचल के शक्तिपीठों सहित पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। हर दिन करीब 75 हजार से एक लाख सैलानी पहाड़ी राज्य में आ रहे हैं।

प्रदेश में भी धूप खिलने की वजह से शिमला ज्यादा गर्म हो गया है। हालांकि सुबह और शाम ठंड बढ़ रही है। रात का तापमान शिमला की अपेक्षा सुंदरनगर व अन्य क्षेत्रों का कम दर्ज किया गया है। मंगलवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। ऐसे में मैदानों की गर्मी से राहत के लिए पर्यटक पहाड़ी स्थानों शिमला सहित मनाली, धर्मशाला, रोहतांग और मंदिरों के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

कहां कितना तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 13.7, 25.0
  • सुंदरगनर, 12.0, 33.5
  • भुंतर, 11.3, 30.9
  • कल्पा, 5.5, 20.7
  • धर्मशाला, 16.0, 27.6
  • ऊना, 19.0, 35.6
  • नाहन, 20.1, 29.8
  • केलंग, 3.1, 19.5
  • सोलन, 11.5, 31.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.