Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश का मौसम होगा और सुहावना, तीन दिन तक राहत बरसने की उम्मीद
Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन कल यानी शुक्रवार से मौसम कड़ा रुख अपना सकता है। प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रुख अपना सकता है।
शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Weather Update, हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। लेकिन कल यानी शुक्रवार से मौसम कड़ा रुख अपना सकता है। प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रुख अपना सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से और ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, प्रदेश में घूमने आ रहे पर्यटकों के लिए मौसम और सुहावना हो जाएगा। ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि 20 मई से प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर ओलावृष्टि और निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिन राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में बदलाव होने से 30 से 40 किलोमीटर गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। शिमला के अणु में बुधवार को 4.5 सेंटीमीटर व सोलन में मामूली नाममात्र बारिश हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे।
राज्य में तापमान की स्थिति
- शहर, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 16.1, 25.5
- सुंदरनगर, 19.7, 35.6
- भुंतर, 16.0, 33.2
- कल्पा, 7.5, 21.0
- धर्मशाला, 20.0, 35.0
- ऊना, 24.5, 42.0
- नाहन, 25. 6, 34.0
- केलंग, 4.8, 20.4
- पालमपुर, 17.5, 30.8
- सोलन, 18.3, 33.5
- मनाली, 12.0, 24.6
- कांगड़ा, 20.9, 36.7
- मंडी, 22.1, 33.6
- बिलासपुर, 25.0, 9.0
- हमीरपुर, 22.7, 36.4
- चंबा, 19.9, 36.8
- डलहौजी, 13.9, 23.6
- कुफरी, 14.4, 18.0