Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: प्रदेश में दो दिन भारी बारिश व तूफान का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का तापमान

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह से करवट बदली हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है जिससे सुबह-शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। प्रदेश में दो दिन के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 07:51 AM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 07:51 AM (IST)
Himachal Weather Update: प्रदेश में दो दिन भारी बारिश व तूफान का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से लुढ़का तापमान
हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह से करवट बदली हुई है।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह से करवट बदली हुई है। पहाड़ों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह-शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। प्रदेश में दो दिन के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नौ, 10 व 11 सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश व तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना बन रही है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। रोहतांग दर्रे सहित बारलाचा, शिंकुला व अन्य चोटियों पर बर्फबारी व अन्य क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश में बारिश व भूस्खलन से 36 सड़कें बंद हैं। इनमें 19 शिमला, छह-छह चंबा व हमीरपुर तथा पांच कांगड़ा की सड़कें शामिल हैैं। इसके अलावा दो मकानों को नुकसान पहुंचा है।

गुलाबा से रोहतांग तक जगह-जगह भूस्खलन हुआ है लेकिन मार्ग बहाल है। ग्रांफू-काजा मार्ग पर भी भूस्खलन होने से सफर जोखिमभरा हो गया है। मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा दर्रे के आसपास बर्फबारी शुरू हो गई है लेकिन वाहनों की आवाजाही जारी है। बारिश ने किसानों बागवानों की भी दिक्कत बढ़ा दी है। कुल्लू में पांच ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। पालमपुर में 109, धर्मशाला में 61, डलहौजी में 48, मनाली में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 16.1, 20.3
  • सुंदरगनर, 22.0, 28.1
  • भुंतर, 21.2, 28.1
  • कल्पा, 13.8, 17.2
  • धर्मशाला, 18.8, 25.6
  • ऊना, 25.0, 33.0
  • नाहन, 23.4, 27.9
  • केलंग, 11.2, 20.0
  • सोलन, 20.5, 27.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.