Himachal Weather Forecast: प्रदेश में आज से सक्रिय होगा पश्िचमी विक्षोभ, जानिए कब होगी बारिश व बर्फबारी
Himachal Weather Forecast प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसका असर रविवार को पड़ेगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ ज्यादा होगा और अधिक बर्फबारी व बारिश की संभावना है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर रविवार को पड़ेगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ ज्यादा होगा और अधिक बर्फबारी व बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर तक बर्फबारी और बारिश की संभावना है। बीते दिनों हुई बारिश व बर्फबारी से समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अब एक बार फिर से मौसम के करवट बदलने से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारी बर्फबारी होने की सूरत में ये लोग घरों में ही कैद होकर रह जाएंगे।
शुक्रवार को धूप खिले रहने के बावजूद तापमान में गिरावट आई। न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री तक, जबकि अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। नाहन में करीब चार डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केलंग और कल्पा में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे दर्ज किया गया है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 4.6, 15.4
- सुंदरनगर, 5.5, 21.3
- भुंतर, 3.3, 21.5
- कल्पा, -1.2, 11.2
- धर्मशाला, 6.6, 15.2
- ऊना, 7.2, 24.5
- नाहन, 11.3, 19.3
- केलंग, -2.0, 5.1
- सोलन, 3.9, 21.0