Move to Jagran APP

Himachal Weather Forecast: न्‍यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना, 11 अक्‍टूबर तक साफ रहेगा मौसम

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे रंग बदल रहा है। सुबह शाम व रात को ठंड सहित दिन में धूप खिली रही है इस बीच शिमला से ठंडी ऊना की रातें हो गई हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 10:22 AM (IST)Updated: Wed, 07 Oct 2020 10:22 AM (IST)
Himachal Weather Forecast: न्‍यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना, 11 अक्‍टूबर तक साफ रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे रंग बदल रहा है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे रंग बदल रहा है। सुबह शाम व रात को ठंड सहित दिन में धूप खिली रही है, इस बीच शिमला से ठंडी ऊना की रातें हो गई हैं। पांच दिन से सुंदरनगर, पालमपुर और सोलन की रातें शिमला से ठंडी दर्ज हो रही हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। दिन के तापमान में वृद्धि के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में 5.1 और सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

मंगलवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना का एक डिग्री कम 15.5, सुंदरनगर व पालमपुर का 12.5 और सोलन का 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को भी प्रदेश में धूप खिली रही और इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 16.5, 25.2
  • सुंदरनगर, 12.5, 32.1
  • भुंतर, 12.4, 33.1
  • कल्पा, 7.8, 24.0
  • धर्मशाला, 17.0, 26.0
  • ऊना, 15.5, 35.7
  • नाहन, 20.3, 31.3
  • केलंग, 5.1, 21.8
  • सोलन, 11.7, 32.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.