Himachal Weather Forecast: यहां 5.2 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, जानिए मौसम का हाल
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में सुबह-शाम ठंड बढऩे लगी है। ऊपरी क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। रविवार को शिमला से ज्यादा ठंडा पालमपुर रहा।
ध्ार्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में सुबह-शाम ठंड बढऩे लगी है। ऊपरी क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। रविवार को शिमला से ज्यादा ठंडा पालमपुर रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5 व पालमपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश में धूप खिली रही। इससे करीब एक से दो डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।
मौसम विभाग ने दो अक्टूबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। सुबह व शाम और ठंड बढ़ सकती है।
केलंग में तापमान 5.2 डिग्री पहुंच गया है। इसमें और गिरावट की संभावना जताई गई है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 36.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जनजातीय जिला किन्नौर में शनिवार को मौसम ने करवट बदली और दोपहर व रात को बारिश हुई। तापमान में गिरावट आने से जिला की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। रविवार सुबह ठंडी हवा चलने से लोगों को दिक्कत हुई और दोपहर को गर्मी पडऩे से राहत मिली।
प्रदेश में कहां कितना तापमान
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 15.5, 24.2
- सुंदरनगर, 16.5, 32.0
- भुंतर, 16.2, 31.2
- कल्पा, 8.9, 21.9
- धर्मशाला, 17.2, 26.8
- ऊना, 20.8, 36.2
- नाहन, 21.3, 28.1
- केलंग, 5.2, 21.2
- पालमपुर, 12.5, 28.2