Move to Jagran APP

Himachal Weather Forecast: सुबह-शाम व रात को ठंड, सूरज निकलते ही छूट रहे पसीने; जानिए कब बरसेंगे मेघ

Himachal Weather Forecast प्रदेश में बदलता मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह-शाम व रात को ठंड महसूस हो रही है। लेकिन सूरज निकलते ही पसीने छूट रहे हैं। समूचे प्रदेश में सूरज की गर्मी पसीना निकाल रही है। चाहे पहाड़ हों या फिर राज्य के मैदानी इलाके।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 11:30 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 11:30 AM (IST)
Himachal Weather Forecast: सुबह-शाम व रात को ठंड, सूरज निकलते ही छूट रहे पसीने; जानिए कब बरसेंगे मेघ
प्रदेश में बदलता मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह-शाम व रात को ठंड महसूस हो रही है।

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। प्रदेश में बदलता मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह-शाम व रात को ठंड महसूस हो रही है। लेकिन सूरज निकलते ही पसीने छूट रहे हैं। समूचे प्रदेश में सूरज की गर्मी पसीना निकाल रही है। चाहे पहाड़ हों या फिर राज्य के मैदानी इलाके। सुबह सूरज निकलने के कुछ समय बाद गर्मी का असर दिखने लगता है और लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। यही कारण है कि राज्य के दस शहरों में अधिकतम तापमान तीस डिग्री से ऊपर चल रहा है। पहाड़ों मेें सीधी धूप पड़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। अभी तक उमस का स्तर घटने का नाम नहीं ले रहा है। आगामी 13 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश भागाें में मौसम में किसी प्रकार का बदलाव होने की संभावना कम है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि मौसम साफ रहने के कारण सूरज की गर्मी सुबह नौ बजे से लेकर सांय चार बजे तक रहेगी। जहां पर सूरज की किरणें सीधी नहीं पड़ती है, ऐसे स्थानों पर गर्मी का प्रभाव कम रहेगा। उनका कहना है कि प्रदेश के अधिकांश भागों में उमस का स्तर 80 फीसद तक बना हुआ है।

30 से पार रहे शहर

गत रोज प्रदेश के दस शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार रहा। परिणामस्वरूप गर्मी का प्रकोप रहा। सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, नाहन, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा शहरों में अधिकतम तापमान तीस डिग्री से अधिक रहा।

सुबह न्यूनतम तापमान

प्रदेश में आज सुबह केलंग में सबसे कम 3.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दूसरे जनजातीय शहर कल्पा में 8.0 और मनाली में 6.4 डिग्री तापमान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.