Himachal Weather Forecast: सुबह-शाम के तापमान में आएगी और गिरावट, दिन में पड़ेगी तेज धूप
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में सुबह व शाम के तापमान में और गिरावट आएगी जबकि दिन में कड़क धूप खिलेगी। आगामी दिनों में तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में धूप के खिले रहने से अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में सुबह व शाम के तापमान में और गिरावट आएगी, जबकि दिन में कड़क धूप खिलेगी। आगामी दिनों में तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में धूप के खिले रहने से अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। 22 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि व सुबह शाम के तापमान में गिरावट आ सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि केलंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह अभी तक का सबसे कम तापमान है।
तापमान की स्थिति
- शहर, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 13.3, 24.0
- सुंदरनगर, 13.0, 30.5
- भुंतर, 11.2, 31.4
- कल्पा, 6.7, 24.0
- धर्मशाला, 16.2, 26.6
- ऊना, 14.2, 35.0
- नाहन, 19.8, 30.6
- केलंग, 3.0, 20.1
- सोलन, 12.4, 30.0