Himachal Weather Forecast: बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ सुहावना, प्रदेश में कल से बारिश की संभावना
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में चार दिन के बाद सोमवार से मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में चार दिन के बाद सोमवार से मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। निचले व जनजातीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। रविवार को दोपहर बाद शिमला शहर व धर्मशाला क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। शिमला में दस-पंद्रह मिनट के बाद दोबारा सूरज चमकने लगा। सोमवार से निचले मैदानी क्षेत्रों को छोड़ दें तो ऊंचाई वाले स्थानों में बादल बरस सकते हैं। राज्य के ऊना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। जनजातीय केलंग में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि मध्मय ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। धर्मशाला क्षेत्र में रविवार को शाम तक बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। प्रदेश में सुबह-शाम मौसम ठंडा होने लगा है। लेकिन दिन में तेज धूप पड़ रही है। रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
तापमान की स्थिति
- शहर न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 16.9 25.4
- सुंदरनगर 20.5 32.3
- भुंतर 18.4 33.0
- कल्पा 11.9 25.9
- धर्मशाला 17.2 26.4
- ऊना 24.8 37.0
- नाहन 23.5 30.2
- केलंग 9.7 25.4
- पालमपुर 17.0 28.4
- सोलन 19.0 30.3
- मनाली 13.0 26.2
- कांगड़ा 21.2 32.8
- मंडी 20.0 33.2
- बिलासपुर 25.5 34.5
- हमीरपुर 25.2 34.2
- चंबा 19.2 31.5
- डलहौजी 16.4 20.7
- कुफरी 15.7 18.0