Weather Forecast: कल से करवट बदलेगा मौसम, बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत, इस दिन पहुंचेगा मानसून
Himachal Weather Forecast हिमाचल में आज मौसम के साफ रहने की संभावना है। कल यानी 26 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे कई स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। कुछ स्थान पर बादल छाने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है।
शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Forecast, हिमाचल प्रदेश में आज मौसम के साफ रहने की संभावना है। कल यानी 26 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे कई स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। कुछ स्थान पर बादल छाने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। 26 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और आंधी चलने व बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में वर्षा होगी। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 27 या 28 जून को प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पडऩे और वायु के दबाव के कारण मानसून के पहुंचने में कुछ समय लगा है। कल से मौसम करवट बदल लेगा व गर्मी से राहत मिलेगी।
प्रदेश में दो दिन धूप खिलने से एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में गर्मी से लोगों के पसीने छूटेंगे।
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 16.6, 26.4
- सुंदरनगर, 18.5, 34.7
- भुंतर, 17.4, 34.1
- कल्पा, 10.6, 27.1
- धर्मशाला, 19.7, 32.5
- ऊना, 20.2, 37.2
- नाहन, 24.1, 33.5
- केलंग, 7.3, 22.1
- सोलन, 17.2, 32.0