Himachal Weather Forecast: प्रदेश में 22 नवंबर से फिर भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। 22 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश में ऊंचे और मध्य क्षेत्रों में रहेगा। मौसम विभाग ने ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। 22 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश में ऊंचे और मध्य क्षेत्रों में रहेगा। मौसम विभाग ने ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई है। प्रदेश में धूप के खिले रहने के बावजूद प्रदेश के नौ स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इन नौ स्थानों में केलंग में न्यूनतम तापमान -7.6 व कल्पा में -2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुफरी, भुंतर, सुंदरनगर, डल्हौजी, मनाली, सोलन व पालमपुर का न्यूनतम तापमान भी इस आंकड़े के आसपास रहा।
प्रदेश में बुधवार को धूप के खिले रहने के बावजूद कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है जबकि कुछ स्थानों पर एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिसमें करीब 1.4 डिग्री की वृद्धि हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि केलंग में चार डिग्री तक की हुई है।
प्रदेश में कहां कितना तापमान
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 5.8, 16.8
- सुंदरनगर, 4.7, 22.4
- भुंतर, 2.6, 21.5
- कल्पा, -2.4, 11.3
- धर्मशाला, 6.2, 14.8
- ऊना, 8.0, 25.0
- नाहन, 11.5, 22.8
- केलंग, -7.6, 6.2
- सोलन, 4.0, 21.5