ई-विधान प्रणाली सीखने शिमला पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व सदस्य, लागू होगा हिमाचल मॉडल
Himachal Vidhan Sabha हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और सदस्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी उनकी मुलाकात होगी।
शिमला, जेएनएन। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और सदस्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी उनकी मुलाकात होगी। मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी मिलेंगे। हरियाणा विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल डिजिटल कार्यवाही का अध्ययन करेगा। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा हिमाचल की विधानसभा से ई विधान प्रणाली सीखने आए हैं। हिमाचल का ई-विधान मॉडल हरियाणा में भी लागू होगा।
बदसलूकी प्रकरण के बाद हिमाचल विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा
राज्यपाल से बदसलूकी प्रकरण के बाद विधानसभा परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूरे परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया है व कड़ी चौकसी बरती जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे हैं व विधानसभा परिसर का मुआयना कर रहे हैं। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं बरती जाएगी। विधानसभा परिसर में विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक हंगामा कर सकते हैं। कनेडी चौक के पास विधानसभा परिसर के अंदर की पार्किंग को खाली करवाया है। इस पार्किंग में विधानसभा कर्मचारियों के वाहन खड़े रहते थे। लेकिन अब उन सभी निजी वाहनों को हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal Vidhan Sabha Budget Session: अवकाश के बाद आज फिर शुरू होगा सत्र, हंगामेदार रहने के आसार