विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगड़ा: सेना की वर्दी में फोटो पर सोशल मीडिया पर फैली अफवाह से आहत हुआ युवक, जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:28 AM (IST)

बैजनाथ के अर्पण कटोच ने सेना की वर्दी में फोटो खिंचवाने और कैंटीन कार्ड मामले में सोशल मीडिया पर उड़ ...और पढ़ें

सेना की वर्दी में फोटो पर सोशल मीडिया पर फैली अफवाह से आहत हुआ युवक (प्रतीकात्मक फोटो)

सेना की वर्दी में फोटो पर सोशल मीडिया पर फैली अफवाह से आहत हुआ युवक (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. अर्पण कटोच ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की

  2. सेना की वर्दी मामले में अफवाहों से था परेशान

  3. पुलिस जांच में वर्दी का दुरुपयोग नहीं पाया गया

जागरण संवाददाता, कांगड़ा। सेना की वर्दी में फोटो खिंचवाने और कैंटीन कार्ड होने के मामले बैजनाथ के व्यक्ति पर दर्ज मामले में आरोपित अर्पण कटोच (31) ने इंटरनेट मीडिया पर अफवाह उड़ने से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मामला खबरों में आने व इंटरनेट मीडिया पर उछलने के बाद उसने दो दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

उसके बाद उसको एमएमयू भर्ती किया गया था, जहां से कल शाम उसे पीजीआई रेफर किया गया था। रास्ते में जाते समय उसने दम तोड़ दिया, जहां से उसके परिजन उसका शव घर ले गए।

हालांकि, पुलिस जांच में पाया गया था कि उसने सिर्फ शौक के लिए वर्दी पहनी थी और कैंटीन कार्ड को कहीं कैंटीन या टोल प्लाजा पर नहीं इस्तेमाल किया गया था। इस कारण उसको गिरफ्तार भी नहीं किया था। सिर्फ उससे पूछताछ कर उसकी काउंसलिंग की गई थी। अर्पण कसौली के एक होटल में वह तंदुर पर कार्य करता था। होटल स्टाफ का भी कहना है कि वह शरीफ युवक था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है।