Move to Jagran APP

Himachal Statehood Day: वीरभद्र सिंह बोले, पहाड़ी राज्यों के लिए मॉडल बना हिमाचल, स्‍वर्ण जयंती पर दी बधाई

Himachal Statehood Day पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने कहा 50 साल के इस सफर में हिमाचल देश के पहाड़ी राज्यों में एक आदर्श मॉडल के तौर पर जाना जाता है। शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं में देश के बड़े राज्यों में विशेष स्थान रखता है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 06:35 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 07:46 AM (IST)
Himachal Statehood Day: वीरभद्र सिंह बोले, पहाड़ी राज्यों के लिए मॉडल बना हिमाचल, स्‍वर्ण जयंती पर दी बधाई
वीरभद्र सिंह ने कहा हिमाचल देश के पहाड़ी राज्यों में एक आदर्श मॉडल के तौर पर जाना जाता है।

शिमला, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने कहा 50 साल के इस सफर में हिमाचल देश के पहाड़ी राज्यों में एक आदर्श मॉडल के तौर पर जाना जाता है। न केवल पहाड़ी राज्यों में बल्कि शिक्षा स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाओं में देश के बड़े राज्यों में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा हिमाचल के अस्तित्व में लाने और इसे पूर्ण राज्य का दर्ज देने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जिन्होंने स्वयं शिमला के रिज मैदान से इसकी घोषणा की थी। प्रदेश सदैव उनका ऋणी रहेगा। वीरभद्र सिंह ने कहा आज प्रदेश के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। इसके लिए प्रदेश के लोग बधाई के पात्र हैं। कठिन भाैगोलिक परिस्थितयों में विकास के मार्ग में कई चुनौतियां भी आईं।

loksabha election banner

उन्होंने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर युवाओं का आह्वान किया है कि उन्हें प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को आगे आएं। उन्होंने कहा आधुनिक युग में आधुनिक सोच के साथ युवाओं को एकजुटता से आगे आने की बहुत ही आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश आगे भी इसी तरह विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती पर दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Statehood Day: 651 रुपये से दो लाख प्रति व्‍यक्‍त‍ि आय तक पहुंचा हिमाचल, पर्यटन राज्‍य की ओर अग्रसर

यह भी पढ़ें:  Himachal Statehood Day: प्रदेश का सवा लाख युवा सेना में सेवारत, चार से 83 फीसद हुई साक्षरता दर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.