विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल का 26 वर्षीय जवान बलिदान, जम्मू कश्मीर में कमांडो ट्रेनिंग के दौरान हादसा; बैजनाथ में घर पर पसरा मातम

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 10 Mar 2026 03:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2026 06:02 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ निवासी 26 वर्षीय जवान अक्षित जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बलिदान हो ...और पढ़ें

26 वर्षीय सैनिक अक्षित का फाइल फोटो व घर पर पहुंचे लोग।

26 वर्षीय सैनिक अक्षित का फाइल फोटो व घर पर पहुंचे लोग।

HighLights

  1. हिमाचल का 26 वर्षीय जवान जम्मू-कश्मीर में बलिदान।

  2. राजौरी में नदी पार प्रशिक्षण के दौरान हादसा।

  3. बैजनाथ में जवान के घर व गांव में मातम।

जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश का बैजनाथ निवासी सेना का 26 वर्षीय जवान जम्मू कश्मीर देश के लिए बलिदान हो गया। जम्मू कश्मीर के जिला राजौरी के सुंदरबनी क्षेत्र में सोमवार को रिवर क्रॉसिंग ट्रेनिंग के दौरान जवान लापता हो गया था। मंगलवार को मिनावर तवी नदी में जवान का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है अक्षित कमांडो ट्रेनिंग ले रहे थे, इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। 

बैजनाथ निवासी 26 वर्षीय अक्षित पंजाब रेजिमेंट में सेवारत थे। अक्षित 7 साल से देश सेवा में लगे थे। सुंदरबनी क्षेत्र में नदी में अभ्यास के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। बैजनाथ में जवान के घर व गांव में इस हादसे की सूचना मिलते ही मातम पसर गया है। 

पिता शिव मंदिर में थे पुजारी

अक्षित उस्तेहड़ के निवासी थे, उनके पिता पहले शिव मंदिर बैजनाथ के पुजारी थे। जवान बेटे के बलिदान की खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया है। 

पार्थिव देह जम्मू में

बैजनाथ पपरोला नगर परिषद के वार्ड छह की पूर्व पार्षद कांता देवी ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम को ही हादसे के बारे में खबर मिल गई थी। आज शव बरामद हुआ है। अभी पार्थिव देह जम्मू में ही है व वहां से घर लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 

कैसे हादसे का शिकार हुआ अक्षित

जानकारी के अनुसार नौ पंजाब रेजिमेंट के जवान दोपहर 12 बजे मिनावर तवी नदी में नदी पार अभ्यास कर रहे थे। उन्हें नदी पार करने की तकनीक और सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया जा रहा था, तभी सिपाही अक्षित शर्मा अचानक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। 

सेना के गोताखोरों ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

घटना के बारे में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और तुरंत तलाश अभियान शुरू किया गया। सेना के जवानों के साथ स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य नागरिक एजेंसियां जवान की तलाश कर रहे थे, लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार सुबह सेना के गोताखोरों की मदद से दोबारा सर्च अभियान चलाया तो जवान मृत हालत में मिला।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दर्ज की FIR; एक महिला भी शामिल