हिमाचल में असुरक्षित भवनों में चल रहे 64 विभागों के कार्यालय, सदन में हुआ खुलासा; जानिए आंकड़ा
Himachal winter session प्रदेश में 64 विभागों व सरकारी संस्थानों के भवन मानव वास के लिए असुरक्षित घोषित हैं।
धर्मशाला, जेएनएन। प्रदेश में 64 विभागों व सरकारी संस्थानों के 553 भवन मानव वास के लिए असुरक्षित घोषित हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर के सवाल के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि इन भवनों की 51 करोड़ की लागत से मरम्मत हो रही है। हालांकि अभी कई ऐसे महकमे हैं, जहां मरम्मत के लिए कोई बजट नहीं मिला है।
सेब व अखरोट के डेढ़ लाख पौधे बांटे जाएंगे
प्रदेश में सेब और अखरोट के बागवानों को डेढ़ लाख पौधे आवंटित होंगे। 15 नवंबर तक विभिन्न प्रजातियों के 585550 पौधे इटली व नीदरलैंड से आयात किए हैं और इन पर 12 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह जानकारी बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सदन में कांग्रेस विधायक जगत ङ्क्षसह नेगी के सवाल के खिलाफ जवाब में दी। उन्होंने कहा कि दो वर्ष में फलों के 244378 पौधों की मांग आई थी। बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत डेढ़ लाख पौधे आवंटित होंगे।
सदन में दो विधेयक पारित
राज्य विधानसभा में हिमाचल प्रदेश विनियोग से जुड़े दो अलग- अलग विधेयक पेश हुए और सदन में भी ये पारित हो गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि पहला विधेयक 2011-12 के मंजूरी से अधिक हुए खर्चों को नियमित करने से संबंधित था। दूसरा 2012- 14 से संबंधित था। कांग्रेस विधायक जगत ङ्क्षसह नेगी ने विलंब के कारणों को जानना चाहा। मुख्यमंत्री ने जवाब में कहा कि लोक लोखा समिति की रिपोर्ट हाल ही में आई है और इस कारण इसमें देरी हो गई।