Move to Jagran APP

Himachal Pradesh Tourism: हिमाचल पर्यटकों से गुलजार, पहुंचे 66.74 लाख पर्यटक, मई में टूटा रिकार्ड

Himachal Pradesh Tourism कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद हिमाचल प्रदेश की सैरगाहें पर्यटकों से गुलजार हैं। इस वर्ष मई तक ही 66.74 लाख पर्यटक सैर सपाटा कर लौट चुके हैं। पांच माह के दौरान इतनी संख्या में पहली बार पर्यटक यहां पहुंचे हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 11:17 AM (IST)
Himachal Pradesh Tourism: हिमाचल पर्यटकों से गुलजार, पहुंचे 66.74 लाख पर्यटक, मई में टूटा रिकार्ड
कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद हिमाचल प्रदेश की सैरगाहें पर्यटकों से गुलजार हैं। file photo

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। Himachal Pradesh Tourism, कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद हिमाचल प्रदेश की सैरगाहें पर्यटकों से गुलजार हैं। इस वर्ष मई तक ही 66.74 लाख पर्यटक सैर सपाटा कर लौट चुके हैं। पांच माह के दौरान इतनी संख्या में पहली बार पर्यटक यहां पहुंचे हैं। 2010 के बाद से पहला मौका है कि मई में 19.70 लाख पर्यटक पहुंचे। कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद पर्यटकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा पर्यटक शिमला में करीब साढ़े 13 लाख पहुंचे हैं।

loksabha election banner

होटल ही नहीं, होम स्टे भी उपलब्ध

प्रदेश में छोटे-बड़े पांच हजार होटल हैं। होटल में बुकिंग न हो तो अब होम स्टे और बीएंडबी की सुविधा भी है। इनकी संख्या भी पांच हजार तक है।

पर्यटन सीजन रहा अच्‍छा

राज्य पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक अमित कश्यप का कहना है तनाव से राहत पाने के लिए भी पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। इस बार पर्यटन सीजन अच्छा रहा है। जून में भी पर्यटकों की आमद अधिक रहेगी। मानसून शुरू होने पर दक्षिण भारत के लोग यहां आते रहे हैं। उम्मीद है कि मुंबई सहित अन्य महानगरों के लोग मानसून में शिमला और अन्य जगह पहुंचेंगे।

2019 में मई तक आए पर्यटक

  • जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई
  • 1100291, 1038588, 1434613, 1825513, 1768605

10 वर्ष के दौरान मई में आए पर्यटक

  • वर्ष, पर्यटक
  • 2010, 14.66 लाख
  • 2011, 16.40 लाख
  • 2012, 18.67 लाख
  • 2013, 18.04 लाख
  • 2014, 17.73 लाख
  • 2015, 18.88 लाख
  • 2016, 18.02 लाख
  • 2017, 18.74 लाख
  • 2018, 17.42 लाख
  • 2019, 17.68 लाख
  • 2020, 169
  • 2021, 51352
  • 2022, 19.70 लाख

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.