हिमाचल: सस्ते राशन डिपो की पैकेट बंद चना दाल में निकला मरा हुआ चूहा, देखिए वीडियो
Himachal Pradesh Ration Depot हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राशन डिपो में दिए जा रहे राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही लापरवाही सामने आई है। चने की दाल के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिला है।
नाहन, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Ration Depot, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राशन डिपो में दिए जा रहे राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही लापरवाही सामने आई है। चने की दाल के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिला है। सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के गिरिपार क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आई है। वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि स्पष्ट तौर पर वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सरकारी राशन के डिपो से मिली चने की दाल के पैकेट के अंदर मरा हुआ चूहा निकला है।
व्यक्ति ने पैकेट को काटने से पहले ही चूहा देख लिया था, इस कारण इसका पूरा वीडियो बनाया है। अब यह वीडियो आग की तरह इंटरनेट मीडिया पर फैल गई है। वहीं सूचना मिलते ही फूड इंस्पेक्टर तुरंत कार्रवाई में जुट गए हैं।
जानकारी मुताबिक यह वीडियो शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत कफोटा के निकट पाब गांव का बताया जा रहा है। एक ग्रामीण जब डिपो से राशन लेकर घर पहुंचता है, तो उसे दाल के पैकेट के अंदर कुछ होने का अंदेशा होता है। जिसके बाद वह एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर वीडियो बनाते हुए पैकेट को खोलता है। वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है कि दाल के पैकेट को जब खोला गया, तो पैकिंग के अंदर चूहा पाया गया।
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राशन डिपो में दिए जा रहे राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं। इस बार कुछ ज्यादा ही लापरवाही सामने आई है। चने की दाल के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिला है। @JagranNews @mygovhimachal pic.twitter.com/mDbRTt2bUW— Rajesh Sharma (@sharmanews778) January 26, 2022
वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में इस घटना बाद सरकारी डिपो के राशन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। लोग विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं। उधर पांवटा साहिब के खाद्य निरीक्षक राजेंद्र सिंह भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने डिपो होल्डर से संपर्क किया है, जिसे आगामी आदेश तक दाल की बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को वह खुद मौके पर पहुंच कर जांच करेंगे।