Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश पुलिस में भरे जाएंगे कांस्‍टेबल के 1350 पद, स्‍टाफ पर कम होगा काम का बोझ

Himachal Police Bharti प्रदेश पुलिस 1350 पदों की भर्ती के लिए नियम अधिसूचित करने का इंतजार कर रही है। जैसे ही नियम अधिसूचित होंगे भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण काफी समय से यह भर्ती लटकी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 09:00 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश पुलिस में भरे जाएंगे कांस्‍टेबल के 1350 पद, स्‍टाफ पर कम होगा काम का बोझ
प्रदेश पुलिस 1350 पदों की भर्ती के लिए नियम अधिसूचित करने का इंतजार कर रही है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Police Bharti, पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में लोगों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिस कर्मी भी स्वस्थ नहीं हैं। पुलिस की नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। हिमाचल में काम की इस चुनौती को झेल रहे 20 से 30 फीसद पुलिस कर्मी अवसाद व मधुमेह का शिकार हो गए हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस विभाग कर्मचारियों के स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दे रहा है। जवानों का स्वास्थ्य लगातार जांचा जा रहा है। पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती जल्द होगी। प्रदेश पुलिस 1350 पदों की भर्ती के लिए नियम अधिसूचित करने का इंतजार कर रही है। जैसे ही नियम अधिसूचित होंगे, भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण काफी समय से यह भर्ती लटकी है। पद भरने के लिए मंत्रिमंडल पहले ही मंजूरी दे चुका है। इन 1350 पदों के अलावा कुछ और पद भरने के लिए भी आग्रह किया गया है। जाहिर है कि इन पदों के भरने से कर्मचारियों पर काम का बोझ कम होगा।

loksabha election banner

पुलिस विभाग सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। वाहनों के कागजात की जांच पड़ताल करने के बदले ऐसे स्थानों पर फोर्स तैनात किए जाने को प्रमुखता दी जा रही है, जहां ज्यादा हादसे सामने आते हैं। तेज रफ्तार और नशे का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर भी सख्ती की जा रही है। प्रदेश में करीब साढ़े छह हजार एनडीपीएस केस कोर्ट में लंबित हैं। निर्देश दिए गए हैं कि वारंट की तामील समय पर हो और जांच अधिकारी कोर्ट में उपस्थित हो। इसी तरह करीब साढ़े आठ हजार केस में ट्रायल शुरू नहीं हो पाया है। पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

भारत लाए जाएंगे फर्जी डिग्री मामले में आरोपित

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि मानव भारती विश्वविद्यालय सोलन के फर्जी डिग्री मामले में मुख्य आरोपित राजकुमार राणा की पत्नी और बेटी को जल्द भारत लाया जाएगा। वे आस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। इसके लिए कई एजेंसियों की मदद ली जा रही है। जैसे ही आरोपित भारत लाए जाएंगे, उनकी कुछ और संपत्ति को सीज किया जाएगा। सीआइडी की एसआइटी ने 40 हजार डिग्रियों की जांच की है। इनमें से ज्यादातर डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। वहीं, हिमाचल में छह हजार करोड़ रुपये के कर-कर्ज घोटाले के आरोपित दिल्ली निवासी आरके शर्मा को भी दुबई से भारत लाएंगे। इस संबंध में सीआइडी कार्रवाई कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.