जोगेंद्रनगर में बिजली के खंभे पर चढ़े कर्मचारी काे लगा करंट, झटका लगते ही सड़क पर गिरा
Himachal Pradesh News जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में मंगलवार सुबह एक हादसे में बिजली विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। कर्मचारी को तुरंत सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में उपचार के लिए दाखिल किया गया।
जोगेंद्रनगर, राजेश शर्मा। Himachal Pradesh News, जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में मंगलवार सुबह एक हादसे में बिजली विभाग का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। कर्मचारी को तुरंत सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में उपचार के लिए दाखिल किया गया। बताया जा रहा कि शहर के पेट्रोल पंप के नजदीक बिजली के खंभे पर चढ़कर विद्युत कर्मी मरम्मत कार्य कर रहा था। अचानक करंट लगने से वह सड़क पर आग गिरा। कर्मी सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बेहाशी की हालत में अस्पताल पंहुचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए कर्मचारी को डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा के लिए रेफर कर दिया है। घायल कर्मचारी की पहचान 48 वर्षीय देवी चंद के रूप में हुई है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहंच गए व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।