Jairam Thakur: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज से तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर, BJP नेताओं से लिया चुनावी फीडबैक
Jairam Thakur Delhi Tour हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर मंगलवार सुबह शिमला से रवाना हो गए। जयराम ठाकुर दिल्ली महानगर निगम चुनाव में प्रचार करेंगे। तीन दिन तक करीब छह भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।
शिमला, राज्य ब्यूरो। Jairam Thakur Delhi Tour, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर मंगलवार सुबह शिमला से रवाना हो गए। जयराम ठाकुर दिल्ली महानगर निगम चुनाव में प्रचार करेंगे। तीन दिन तक करीब छह भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इसके अतिरिक्त रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक दिन दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया था और एक रोड शो में शामिल हुए थे। जयराम ठाकुर दिल्ली के वार्ड नंबर 217, 193, 197, 65, 70 स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
हिमाचल में चुनाव नतीजों का इंतजार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब रिजल्ट का इंतजार है। इस बीच भाजपा नेता गुजरात और दिल्ली महानगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आठ दिसंबर को घोषित होगा। इससे पहले भाजपा सोलन में समीक्षा बैठक कर चुकी है। इसके अलावा जीत हार के समीकरण पर विमर्श जारी है।
यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: सर्विस वोटर पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने कर्मचारियों की सूची निर्वाचन अधिकारी को सौंपी
मार्कंडेय व अग्निहोत्री ने की मुलाकात
मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने मुख्यमंत्री से ओकओवर में मिले। उन्होंने लाहुल-स्पीति में हुए मतदान पर मंत्रणा की। लाहुल-स्पीति सीट पर भाजपा का कांग्रेस के साथ सीधा मुकाबला है। इसके अतिरिक्त चौपाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह वर्मा और नादौन भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बलबीर वर्मा हिमाचल विधानसभा चुनाव में उतरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। तो वहीं विजय अग्निहोत्री का हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष व सीएम पद की दौड़ में चल रहे सुक्खू से मुकाबला है।
यह भी पढ़ें: