Move to Jagran APP

विक्रमादित्‍य नहीं अब प्रतिभा सिंह की अध्‍यक्षता में होगी हिमाचल में युवा रोजगार यात्रा, सुक्‍खू का यह रहेगा रोल

Himachal Congress Rojgar Yatra हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस युवा रोजगार यात्रा निकालेगी। कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह को इस यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया था। शनिवार को पार्टी हाईकमान ने इसमें बदलाव किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 10:12 AM (IST)
विक्रमादित्‍य नहीं अब प्रतिभा सिंह की अध्‍यक्षता में होगी हिमाचल में युवा रोजगार यात्रा, सुक्‍खू का यह रहेगा रोल
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस युवा रोजगार यात्रा निकालेगी।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress Rojgar Yatra, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस युवा रोजगार यात्रा निकालेगी। कांग्रेस महासचिव व विधायक विक्रमादित्य सिंह को इस यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया था। शनिवार को पार्टी हाईकमान ने इसमें बदलाव किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में यह यात्रा निकलेगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस यात्रा के लिए सह अध्यक्ष होंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव रघुवीर बाली व विक्रमादित्य सह को यात्रा के लिए समन्वयक बनाया गया है। रघुवीर बाली कांगड़ा व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में यात्रा का आयोजन व इसकी तैयारियां देखेंगे।

loksabha election banner

विक्रमादित्य सिंह को शिमला व मंडी संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी हाईकमान ने चार सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। इसमें कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, आश्रय शर्मा, अभिषेक राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी व एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह को सदस्य बनाया है।

मंडी, कुल्लू, लाहुल स्पीति व चंबा के दौरे पर जाएंगी प्रतिभा सिंह

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 27 जून से दो जुलाई तक मंडी, कुल्लू, लाहुल स्पीति, चंबा जिला के किलाड़ व पांगी के दौरे पर रहेंगी। प्रदेश अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा सिंह 27 जून को सुबह शिमला से कुल्लू के लिए रवाना होंगी। पंडोह में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद नग्गर ब्लाक के सियो बाग में सांसद आदर्श ग्राम योजना की बैठक लेंगी। 28 जून को सुबह नौ बजे मनाली से लाहुल स्पीति जाएंगी। दिन में 11 बजे सिस्सु, 12 बजे केलंग, 5.30 बजे त्रिलोकीनाथ व 6.30 बजे उदयपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। 29 को प्रतिभा सिंह पांगी में कार्यक्रम में भाग लेंगी। पहली जुलाई को 11.30 बजे दरचो, एक बजे पेटसेउ, दो बजे जिस्पा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद 3.45 बजे केलंग में बैठक करेंगी। दो जुलाई को प्रतिभा सिंह मनाली के जगतसुख में ब्लाक कांग्रेस मनाली की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.