विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloudburst In Kullu: कुल्‍लू के चनाईगाड गांव में बादल फटने से आई बाढ़, लोगों ने घर से भागकर बचाई जान, देखिए वीडियो

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Thu, 28 Jul 2022 09:47 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2022 12:16 PM (IST)

Cloudburst in Kullu Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट का असर ...और पढ़ें

कुल्‍लू के चनाईगाड में बादल फटने के बाद गांव में आई बाढ़।
कुल्‍लू के चनाईगाड में बादल फटने के बाद गांव में आई बाढ़।

कुल्लू, संवाद सहयोगी। Cloudburst in Kullu Himachal Pradesh, मौसम विभाग की चेतावनी के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। जिला कुल्लू के बागा सराहन पंचायत के तहत आने वाले चनाईगाड गांव में पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आ गई। आधा दर्जन मकानों में मलबा आ गया। बाढ़ आने से सुबह करीब पांच बजे लोगों ने घरों से भागकर अपनी जान बचाई और सुरक्षित स्थान पर चले गए। इस दौरान करीब 26 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला गया, इसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद अलर्ट कर दिया है पंचायत में सभी लोगों को घरों से बाहर निकलने की हिदायत दे दी है।

हालांकि बादल फटने की सूचना मिलते ही मकानों में रह रहे परिवार सुरक्षित जगह पर चले गए थे। घरों के पीछे लगी पहाड़ी से बाढ़ और मलबा गिरने का क्रम लगातार जारी रहा। ग्रामीणों की ओर से बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि पहाड़ी से तेज रफ्तार में बाढ़ घरों की ओर आ रही है। मलबे से घरों के ठीक पीछे खेत और रास्ते को भारी नुकसान पहुंचा है।

उधर पंचायत प्रधान प्रेम ठाकुर ने कहा कि सुबह सवेरे करीब पांच बजे पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आई, चनाईगाड में रह रहे परिवारों के कुछ सदस्‍यों को हल्की चोटें पहुंची हैं। हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पंचायत की ओर से तुरंत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सभी घरों को खाली करवा लिया गया है।