Move to Jagran APP

Arvind Kejriwal Tiranga Yatra: केजरीवाल बोले, घर में बच्‍चों का चेहरा देखकर सोचना, कौन बना सकता है उनका भविष्‍य

Arvind Kejriwal Tiranga Yatra आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुल्‍लू में तिरंगा यात्रा के साथ कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। करीब दो बजे अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंचे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 03:14 PM (IST)
Arvind Kejriwal Tiranga Yatra: केजरीवाल बोले, घर में बच्‍चों का चेहरा देखकर सोचना, कौन बना सकता है उनका भविष्‍य
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुल्‍लू में तिरंगा यात्रा के साथ कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा।

मंडी/कुल्लू, जागरण टीम। Arvind Kejriwal Tiranga Yatra, आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुल्‍लू में तिरंगा यात्रा के साथ कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। केजरीवाल ने कहा हमें राजनीति करने नहीं आती। अन्ना आंदोलन से हमारा सफर शुरू हुआ था। भ्रष्टाचार समाप्त करने की कसम खाई थी। पंजाब में एक मंत्री को जेल में डाल दिखा दिया, गलत काम करने वाले को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे। हिमाचल में कोई स्कूल कालेज बना नहीं और पैसा भाजपा कांग्रेस नेताओं की जेब में गया। गरीब आदमी भी अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहता है। घर जाने अपने बच्चों का चेहरा देख कर सोचना कौन उनका भविष्य बना सकता है। अगर भाजपा व कांग्रेस बना सकती हैं तो वोट उन्हें दे देना, मगर ऐसा संभव नहीं है। बच्चों का भविष्य सिर्फ आम आदमी पार्टी बना सकती है। 15 अगस्त से पंजाब में मोहल्‍ला क्लीनिक शुरू होगी।

loksabha election banner

हम स्वास्थ्य व शिक्षा की बात करने आए हैं। पांच साल में दिल्ली में पांच लाख लोगों को रोजगार दिया है। देशभक्ति व ईमानदारी सिर्फ आम आदमी पार्टी में है, सिर्फ एक मौका दें। भाजपा व कांग्रेस नेताओं की तरह हमनें पैसा बनाकर स्विस बैंक में नहीं रखा है।

करीब दो बजे अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद सीधे परिधि गृह कुल्लू गए। थोड़ी देर आराम करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कुल्लू के कालेज गेट से ढालपुर मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली। कुल्लू के कालेज गेट से लेकर ढालपुर चौक तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल व भगवंत मान का स्‍वागत किया।

बच्‍चों के भविष्‍य की बात करने आए

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा हम शक्ति प्रदर्शन व वोट की राजनीति करने नहीं आए हैं। हम आपके बच्चों के भविष्य की बात करने आए हैं। दुनिया चांद पर पहुंच गई। 75 साल में तरक्की के बजाय हम पिछड़ते गए। पंजाब में 100 दिन में भ्रष्टाचार समाप्त कर दिया। केजरीवाल की सोच आम घरों के बेटे बेटियों को आगे ले जाना है। भाजपा व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे पट्टे हैं। भाजपा लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांट रही है। भगवंत मान ने कहा हिमाचल प्रदेश में भी झाड़ू चलेगा।

इस तिरंगा यात्रा में हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ता कुल्लू पहुंचे थे। मंडी, धर्मशाला और हमीरपुर के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने कुल्‍लू के लोगों में चुनावी जोश भरने का प्रयास किया। अरविंद केजरीवाल का 12 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन वह दो बजे पहुंचे। इस दौरान आप के कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ जुटाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.