हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की दिल्ली में सोनिया गांधी से मंत्रणा, सौंपा पार्टी का रिपोर्ट कार्ड
Kuldeep Rathore Meets Sonia Gandhi हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
शिमला, जागरण संवाददाता। Kuldeep Rathore Meets Sonia Gandhi, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कुलदीप सिंह राठौर ने हिमाचल कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। हिमाचल में हाल ही में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी की परफॉर्मेंस का पूरा रिपोर्ट कार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा। कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी की ओर से हिमाचल में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की भी जानकारी दी। राठौर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव हरि कृष्ण हिमराल भी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों व मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद कांग्रेस नेताओं का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। अब पार्टी नेता पूरे जोर शोर के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन के चुनाव होने हैं। इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की सोनिया गांधी से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: भाजपा महिला मोर्चा ने चुनाव के लिए बनाया प्लान, आज कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे संबोधित
बताया जा रहा है कुलदीप राठौर की सोनिया गांधी के साथ लंबी चर्चा हुई है। कुलदीप राठौर ने प्रदेश में निष्क्रिय पदाधिकारियों व नेताओं के संबंध में भी पार्टी अध्यक्ष से चर्चा की है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए हिमाचल में टेस्टिंग बढ़ाएगी सरकार, सीएम ने स्कूलों पर भी स्पष्ट की स्थिति
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त