Move to Jagran APP

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कल से दो दिवसीय दिल्‍ली दौरे पर, पेपर लीक मामले पर दिया बयान, पढ़‍िए खबर

CM Jai Ram Thakur Delhi Visit हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अनाडेल हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांचजन्य के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 02:33 PM (IST)
मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कल से दो दिवसीय दिल्‍ली दौरे पर, पेपर लीक मामले पर दिया बयान, पढ़‍िए खबर
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं।

शिमला/मंडी, जागरण टीम। CM Jai Ram Thakur Delhi Visit, हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अनाडेल हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पांचजन्य के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान हिमाचल के लिए किन प्रोजेक्ट्स की घोषणा हो सकती है इस संबंध में भी चर्चा करेंगे। मोदी के दौरे के दौरान सरकार चाहेगी कि हिमाचल प्रदेश के लंबित पड़े प्रोजेक्टों की घोषणा हो। इस संबंध में जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। मुख्‍यमंत्री के इस दौरे को पीएम मोदी के शिमला में 31 मई को होने वाले कार्यक्रम के साथ जोड़कर ही देखा जा रहा है। मुख्‍यमंत्री के दिल्‍ली दौरे के कारण 23 मई को प्रस्‍तावित कैबिनेट बैठक भी टाल दी गई है। अब यह बैठक दो दिन बाद हो सकती है।

loksabha election banner

पेपर लीक मामले पर कांग्रेस चुप ही रहे : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के बालीचौकी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा बोले पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हमेशा चिटों पर भर्तियां की है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। पुलिस भर्ती मामले में सरकार पूरी पारदर्शिता बरत रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जो संभव था सरकार ने वो करने का प्रयास किया है। पेपर लीक का पता चलते ही मामला दर्ज हुआ। परीक्षा रद की गई। 70 लोगों की गिरफ्तारी हुई। एसआइटी गठित की गई। उन्हें हिमाचल पुलिस पर पूरा विश्वास है। मामला पुलिस से जुड़ा है, इसलिए जांच सीबीआइ को सौंपी गई है। जयराम ठाकुर सराज हलके के बालीचौकी में तीर्थन नदी पर चार करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.