Move to Jagran APP

Himachal Police Bharti: हिमाचल पुलिस में भर्ती होंगे 1,334 कांस्टेबल, जानिए किस तरह करना है आवेदन

Himachal Police Bharti हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए युवाओं को सुनहरा मौका मिला है। पुलिस विभाग में 1334 कांस्टेबल की भर्ती होगी इनमें 932 पुरुष और 311 महिला कांस्टेबल रखे जाएंगे जबकि 91 पुरुष कांस्टेबल को बतौर चालक भर्ती किया जाएगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 08:01 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 08:01 AM (IST)
Himachal Police Bharti: हिमाचल पुलिस में भर्ती होंगे 1,334 कांस्टेबल, जानिए किस तरह करना है आवेदन
हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए युवाओं को सुनहरा मौका मिला है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Police Bharti, हिमाचल प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए युवाओं को सुनहरा मौका मिला है। पुलिस विभाग में 1334 कांस्टेबल की भर्ती होगी, इनमें 932 पुरुष और 311 महिला कांस्टेबल रखे जाएंगे, जबकि 91 पुरुष कांस्टेबल को बतौर चालक भर्ती किया जाएगा। पुलिस विभाग की तरफ से शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना व शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली बार कोविड-19 प्रोटोकाल क्रियान्वयन की एवज में अभ्यर्थियों से फीस वसूली जाएगी। भर्ती के बाद इन्हें 5910-20200 प्लस 1900 रुपये की ग्रेड-पे मिलेगी। आठ साल बाद नियमित होने के बाद पे-बैंड 10,300-34,800 प्लस 3,200 ग्रेड-पे मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर को अपनाया जाएगा, ताकि हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

loksabha election banner

किस जिले के लिए कितने पद

  • जिला, पद
  • बिलासपुर, 74
  • चंबा, 102
  • हमीरपुर, 89
  • कांगड़ा, 293
  • किन्नौर, 16
  • कुल्लू, 86
  • लाहुल-स्पीति, 5
  • मंडी, 194
  • शिमला, 158
  • सिरमौर, 103
  • सोलन, 112
  • ऊना,  102

कांस्टेबल चालकों के पद

बिलासपुर में पांच, चंबा में सात, हमीरपुर में छह, कांगड़ा में 20, किन्नौर में एक, कुल्लू में छह, मंडी में 13, शिमला में 11, सिरमौर में सात, सोलन में आठ तथा ऊना में सात पुरुष कांस्टेबल बतौर चालक भर्ती होंगे। यह कुल पदों में ही शामिल हैं।

लंबे समय से अटकी थी भर्ती

पुलिस भर्ती कोरोना संक्रमण की वजह से लंबे समय से अटकी हुई थी। राज्य पुलिस मुख्यालय ने दो अलग-अलग प्रस्ताव गृह विभाग को भेजे थे। राज्य सरकार ने इन प्रस्तावों पर मुहर लगाई थी।

पहली अक्टूबर से आनलाइन करना होगा आवेदन

भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पहली अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक किया जा सकता है। सामान्य श्रेणी के अभ्यॢथयों के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा। इसमें कोविड-19 प्रोटोकाल क्रियान्वयन फीस भी शामिल है। अनुसूचित जाति, जनजाति (एससी/एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को डेढ़ सौ रुपये फीस भरनी होगा। लिखित परीक्षा 80 अंक की होगी। भर्ती सूचना हिमाचल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.