Move to Jagran APP

हिमाचल पुलिस ने चरस तस्‍कराें पर कसा शिकंजा, एक किलो 398 ग्राम की खेप समेत दो गिरफ्तार

Charas Smuggling Himachal हिमाचल प्रदेश पुलिस चरस तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस रही है। शनिवार रात को पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम ने एक किलो 398 ग्राम चार सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे में एक किलो 398 ग्राम चरस बरामद हुई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 08:40 AM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 08:40 AM (IST)
हिमाचल पुलिस ने चरस तस्‍कराें पर कसा शिकंजा, एक किलो 398 ग्राम की खेप समेत दो गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस चरस तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस रही है।

पतलीकूहल, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश पुलिस चरस तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस रही है। शनिवार रात को पतलीकूहल पुलिस थाना की टीम ने एक किलो 398 ग्राम चार सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चरस तस्कर नशे की खेप ठिकाने लगा रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने जाल बिछा दिया। देर रात को बडिसेरी के नजदीक लराकेलों में दो लोग पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे में एक किलो 398 ग्राम चरस बरामद हुई।

loksabha election banner

चरस तस्करों की पहचान 50 वर्षीय हिमदत्त निवासी हिरनी लराकेलो और 36 वर्षीय कुर्ममदत्त निवासी चेहटी लराकेलो कुल्लू के रूप में हुई है। पतलीकूहल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया पुलिस चरस तस्करों पर पूरी नज़र बनाए हुए है। चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद कड़ी पूछताछ की जाएगी।

शुक्रवार रात चार किलो चरस व पांच किलो गांजा पकड़ा

पुलिस ने शुक्रवार की रात को भुंतर के सचानी से चरस और गांजा की खेप बरामद की। यहां पर दो व्यक्तियों से चार किलोग्राम चरस और 5.356 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इससे पूर्व बंजार में एक करियाने की दुकान से दो किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पहले भी पुलिस चार किलो चरस बंजार में बरामद कर चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.