लॉकडाउन में भी नशे की खरीद फरोख्त जारी, पुलिस ने चरस की खेप समेत गिरफ्तार किया तस्कर
मनाली उपमंडल के हालाण 2 के बनोल नाला में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पतलीकूहल, जेएनएन। मनाली उपमंडल के हालाण 2 के बनोल नाला में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान तकरीबन सुबह 6:30 बजे यह कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग के दौरान सामने से एक व्यक्ति आया जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपित की पहचान 29 वर्षीय वीर सिंह निवासी बड़ाग्रां के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया आरोपित के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
लॉकडाउन के बीच भी नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। नशेड़ी व नशा माफिया कोरोना वायरस के खौफ के बीच भी नशे की खरीद फरोख्त जारी है।