Panchayat Election: मतगणना के तुरंत बाद उपलब्ध होगा परिणाम, पल-पल की अपडेट भी देगा साफ्टवेयर
Himachal Panchayat Election पंचायती राज चुनाव के लिए एक साफ्टवेयर तैयार किया है। इसके माध्यम से प्रत्याशियों के परिणाम जल्द मिल जाएंगे। मतगणना स्थल अौर मख्य केंद्र से इस साफ्टवेयर को अाॅपरेट किया जाएगा। जिससे लगातार अपडेट मिलते रहेंगे।
धर्मशाला, जेएनएन। पंचायती राज चुनाव के लिए एक साफ्टवेयर तैयार किया है। इसके माध्यम से प्रत्याशियों के परिणाम जल्द मिल जाएंगे। मतगणना स्थल अौर मख्य केंद्र से इस साफ्टवेयर को अाॅपरेट किया जाएगा। जिससे लगातार अपडेट मिलते रहेंगे। अगले माह होने जा रहे पंचायती राज चुनाव में यह साफ्टवेयर मददगार साबित होगा। चुनाव परिणआमों में देरी के बजाए उनके परिणाम मतगणना के तुरंत बाद उपलब्ध हो जाएंगे। इसके लिए परिणाम को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
साफ्टवेयर के माध्यम से वोटों की गिनती को लेकर पल-पल की सचूना अपडेट होती रहेगी। जिससे प्रत्याशियों का परिणाम साथ-साथ घोषित होता रहेगा। इससे लोगों तक भी परिणाम की जानकारी जल्दी पहुंच सकेगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने कमर कस ली है। पंचायती राज चुनावों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव साल के शुरू में तीन चरणों में 17, 19 व 21 जनवरी को होंगे।
वहीं, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अारक्षण रोस्टर जारी हो चुका है, तिथियां तय हो गई हैं। पंचायती राज का नया साफ्टवेयर प्रत्याशियों के परिणामों को जल्द पहुंचाने में मददगार साबित होगा।
यह भी पढ़ें: धर्मशाला में अपनी बीमार सास से मिलकर जॉन अब्राहिम मुंबई लौटे, मित्र रघुवीर बाली से भी की मुलाकात