Move to Jagran APP

Himachal Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, राम सिंह को किया याद

Himachal New Governor राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमठ ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 08:25 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 12:40 PM (IST)
Himachal Governor: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, राम सिंह को किया याद
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal New Governor, राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज पदभार संभाल लिया। मंगलवार को राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमठ ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे।

loksabha election banner

हिमाचल के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मंगलवार सुबह शपथ लेने के बाद हिमाचल के राम सिंह को याद किया। उन्‍होंने कहा गोवा की आजादी में हिमाचल का भी योगदान है। कांगड़ा के राम सिंह को गोवा निवासी भूल नहीं पाएंगे। राज्‍यपाल ने कहा प्रदेश में राम सिंह के परिवार को ढूंढने का प्रयास करूंगा। कहा, मेरी भूल थी कि आतिथ्य सत्कार केवल गोवा वासी जानते हैं, मैंने यह भूल यहां पहुंचने पर सुधार ली है। समूचा हिमाचल और यहां के लोग आतिथ्य सत्कार में किसी से पीछे नहीं है।

अर्लेकर सोमवार को शाम पौने छह बजे राजभवन पहुंचे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश पहुंचने पर उनका स्वागत किया। राजेंद्र विश्वनाथ को शाल व टोपी भेंट की। राज्यपाल नियुक्त होने से पहले राजेंद्र विश्वनाथ गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा के पणजी में हुआ था।

बीकॉम तक शिक्षित अर्लेकर गोवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त संगठन में दो बार महासचिव, दक्षिण गोवा के पार्टी अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। गोवा औद्योगिक विकास निगम में अध्यक्ष के अतिरिक्त गोवा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग वित्तीय विकास निगम के अध्यक्ष रहे। परिवार में उनकी पत्नी अनघा अर्लेकर और दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Cloudburst: रुलेहड़ में NDRF का रेस्‍क्‍यू आपरेशन जोरों पर, दो बच्‍चे जिंदा निकाले, नौ लोग लापता

यह भी पढ़ें: राजोल में मंडी-पठानकोट एनएच पर बह रहा गज खड्ड का पानी, वाया बंडी मार्ग पर घंटों ट्रैफ‍िक जाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.