Move to Jagran APP

हिमाचल में आज से तीन रूटों पर शुरू होगी रात्रि बस सेवा, अंतरराज्यीय बस सेवाएं अभी बहाल नहीं

HRTC Service हिमाचल प्रदेश में शनिवार से तीन रूटों पर सरकारी रात्रि बस सेवा शुरू हो जाएगी। शेष रूट पहले की तरह बंद रहेंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 10:45 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 10:45 AM (IST)
हिमाचल में आज से तीन रूटों पर शुरू होगी रात्रि बस सेवा, अंतरराज्यीय बस सेवाएं अभी बहाल नहीं
हिमाचल में आज से तीन रूटों पर शुरू होगी रात्रि बस सेवा, अंतरराज्यीय बस सेवाएं अभी बहाल नहीं

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में शनिवार से तीन रूटों पर सरकारी रात्रि बस सेवा शुरू हो जाएगी। शेष रूट पहले की तरह बंद रहेंगे। अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी बहाल नहीं होगी। परिवहन मंत्री बिक्रम ङ्क्षसह ठाकुर ने बताया कि सरकार ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पांच सितंबर से तीन रूट पर रात्रि बसों के संचालन का निर्णय लिया है। मंत्री ने कहा कि विभिन्न कार्यों के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों से लोगों का राजधानी शिमला में आना होता है। रात्रि बसों के संचालन से लोगों के समय की बचत होगी। इन बसों में यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर अन्य क्षेत्रों से भी रात्रि बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सवारियों के स्वास्थ्य हितों का पूरा ख्याल रखा गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय और उपमंडलीय प्रबंधकों को कर्मचारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर, मास्क और फेस शील्ड नियमित रूप से उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। उन्हें यात्रियों की कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसें समय सारिणी के अनुसार चलाने और उन्हें सही तरीके से सैनिटाइज करने का भी निर्देश है।

ये हैं रूट

  • चंबा-शिमला-चंबा : हर दिन बस का संचालन सायं पांच बजे चंबा से और सायं 6.30 बजे शिमला से किया जाएगा।
  • मनाली-शिमला-मनाली : बस का संचालन सायं सात बजे मनाली से और सायं आठ बजे शिमला से किया जाएगा।
  • धर्मशाला-शिमला-धर्मशाला : बस का संचालन सायं 9.30 बजे धर्मशाला से और सायं 9.30 बजे ही शिमला से किया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.