Move to Jagran APP

राज्यपाल ने डीएवी कांगड़ा के विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

himachal governor aacharya Devvrat राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने डीएवी कॉलेज कांगड़ा के विद्यार्थियों को अहम टिप्‍स दिए।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 05:31 PM (IST)
राज्यपाल ने डीएवी कांगड़ा के विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
राज्यपाल ने डीएवी कांगड़ा के विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

कांगड़ा, जेएनएन। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने डीएवी कॉलेज कांगड़ा के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा बच्चों की यह उम्र कुछ ग्रहण करने की है और भावी जीवन की नींव है। इस आयु में जितने जिम्मेदार होंगे और मन को केंद्रित कर पढ़ाई करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस आयु में भावना से अधिक कार्य होता है, जबकि दिमाग से कार्य कर ही सफलता हासिल होती है, क्योंकि दिमाग से लिये गया निर्णय ही सही दिशा दे सकते हैं।

loksabha election banner

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने युवाओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार तीन बातों पर अधिक बल दें, जो उन्हें जीवन की ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक हित चाहने वालों में माता पिता और गुरुजन हैं, इसलिए उनका सम्मान करें और उनके मार्गदर्शन में समर्पित होकर आगे बढ़ें। यही सफलता का मूलमंत्र है।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि डीएवी कॉलेज, कांगड़ा काफी पुराना शिक्षण संस्थान है। इस संस्थान ने अनेक मेधावी विद्यार्थी दिए हैं। यह संस्थान आज भी शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी बनकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा यह खुशी की बात है कि सम्मान पाने वालों में अधिक लड़कियां हैं। उन्होंने कहा बेटियां विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे की बुराई के खिलाफ कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.