Move to Jagran APP

हिमाचल सरकार ने दो साल में दिया 28661 को रोजगार

हिमाचल प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 846209 हैं। आंकड़े 31 जनवरी 2020 तक के हैं। यह जानकारी कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व विक्रमादित्य सिंह के सवाल के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने दी।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 09:42 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 09:42 PM (IST)
हिमाचल सरकार ने दो साल में दिया 28661 को रोजगार
हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुरष जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 8,46,209 हैं। आंकड़े 31 जनवरी, 2020 तक के हैं। यह जानकारी कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व विक्रमादित्य सिंह के सवाल के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने दी। इसमें कहा कि प्रदेश सरकार ने बाहर के लोगों को नौकरियों में रोक लगाने के लिए 2019 में पात्रता नियमों में संशोधन किया है। इसके अनुसार वर्ग तीन और चार में नौकरियां हिमाचलियों को ही मिलेगी। मंत्री के अनुसार मौजूदा सरकार ने दो वर्षों में सरकारी क्षेत्र में 28661 लोगों को रोजगार दिया है। इनमें में से नियमित आधार पर 3109, अनुबंध आधार पर 17390, दैनिक वेतन भोगी को 415, आंशिक, आउटसोर्स आधार पर 7747 लोगों को रोजगार मिला है।

prime article banner

हिमाचल में बेरोजगार

शिक्षा,बेरोजगार

पीजी,76318

ग्रेज्युएट,136517

प्लस टू,404819

मैट्रिक,195548

मैट्रिक से नीचे,33007

कुल, 8,46,209

तीन साल में खरीदी 93.84 करोड़ की पाइपें : महेंद्र ठाकुर

प्रदेश सरकार ने तीन साल में जल शक्ति विभाग के मंडलों के लिए 113581 मीट्रिक टन पाइपें खरीदी गई। इन पर 93.84 करोड़ रुपये खर्च हुआ। यह जानकारी कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के सवाल के लिखित जवाब में जल शक्ति मंत्री महेंद्र ङ्क्षसह ठाकुर ने दी। विधायक ने सवाल पूछा था कि तीन वर्ष में 30 जून 2021 तक मंडलों के लिए कितनी पाईपें खरीदी गईं। ये पाईपें अठारह किस्म की हैं।

किस वर्ष कितनी पाइपें खरीदी

वर्ष, मात्रा,लागत

2018-19,22.918,15.97

2019-20,30224,28.35

2020-21,60439,48.81

अप्रैल से जून 2021,0.71,...

कुल,113581,93.84 करोड़

नोट - मात्रा मीट्रिक टन में लागत करोड़ रुपये में

तीन साल में एडीबी से मिले 1263 करोड़ : जयराम

हिमाचल को तीन साल में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) से चार बड़े प्रोजक्ट के लिए 1263 करोड़ मिले हैं। कोई फंड लैप्स नहीं हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल के सवाल के लिखित जवाब में कही। बुटेल ने पूछा था कि एडीबी से तीन वर्षों में कितनी फंङ्क्षडग की गई। कितनी राशि लैप्स और बिना खर्च के वापस हो गई।

ये प्रोजेक्ट हुए शुरू

पर्यटक क्षेत्र अधोसंरचना प्रोजेक्ट : यह प्रोजेक्ट अक्टूबर 2010 में आरंभ हुआ था। सितंबर, 2020 तक चलेगा। तीन साल में इस पर 241.69 करोड़ खर्च किए गए। इसमें से 30 जून 2021 तक 187.79 करोड़ रिइंबर्समेंट के तौर पर प्राप्त हुए।

शिवा प्रोजेक्ट : यह प्रोजेक्ट दिसंबर, 2020 में शुरू हुआ। नवंबर, 2022 तक चलेगा। इस साल जून तक 23 करोड़ 10 लाख रुपये खर्च किए गए। इनमें से 18 करोड़ 64 लाख रिइंबर्समेंट की गई।

क्लीन एनर्जी ट्रांसमिशन निवेश कार्यक्रम : यह कार्यक्रम जनवरी, 2012 में आरंभ हुआ। सितंबर, 2021 तक चलेगा। 1430 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि एडीबी से 984 करोड़रिइंबर्समेंट हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.